Munjya Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Munjya Box Office Collection: शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म कल्कि 2898 एडी से टक्कर के बावजूद एक स्लीपर हिट बनकर उभरी है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितना कमाया है.

Munjya Box Office Collection: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी ने मूवी को काफी अच्छे रिव्यू दिए थे. टिकटिंग विंडो पर लेटेस्ट रिलीज कल्कि 2898 एडी से टक्कर के बावजूद, शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर मुंज्या एक स्लीपर हिट बनकर उभरी है और अच्छी कमाई कर रही है. आइये जानते इसने अबतक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या ने चौथे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाकर रखी है. फिल्म ने रविवार को 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 94.80 रुपये हो गया है. अब मूवी 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 32.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 22.95 रुपये कमाए.

Also Read- Munjya Review: डर के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट देगी मुंज्या… जानिये दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

Also Read- Munjya Trailer: मुंज्या की अधूरी प्रेम कहानी आपको डरने पर कर देगी मजबूर, हॉरर-कॉमेडी का धांसू ट्रेलर आउट

Also Read- Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी

मुंज्या के बारे में

स्त्री, रूही और भेड़िया के बाद मुंज्या मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित मुंज्या की कथा पर आधारित है. मुंज्या की कहानी बताती है कि कैसे वह बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है, जिसका किरदार द फैमिली मैन फेम अभय वर्मा ने निभाया है. फिल्म में मोना ने पम्मी नाम की सिंगल मां का किरदार निभाया है, जो बिट्टू को लेकर काफी पॉजेसिव है. मुंज्या में सुहास जोशी, अजय पुरकर और भाग्यश्री लिमये भी हैं.

मुंज्या की सक्सेस पर क्या बोली थी शरवरी

शरवरी, जो अपनी हालिया हॉरर-कॉमेडी की सफलता का आनंद ले रही हैं, ने फिल्म की सफलता पर बात की. उन्होंने हालिया मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा, “मेरी जर्नी बहुत ही भाग्यशाली रही है, क्योंकि मुझे लगता है कि एक अभिनेत्री के रूप में मुझे कुछ सही करना चाहिए. फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं. ये देखकर काफी अच्छा लगता है. मैं इस इंडस्ट्री से नहीं आती हूं और मैंने लगभग सात या आठ साल ऑडिशन में बिताए हैं. उस दौरान कई दिनों तक मुझे कोई काम नहीं मिला और मैंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया, क्योंकि मैं सेट पर रहना और सीखना चाहती थी.”

Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >