Bigg Boss 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, विवादों से रहा है गहरा नाता

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विजेता बन गए. उन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी जीता. साथ ही एक क्रेटा गाड़ी भी मिली. आइये जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में वो बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप.

बिग बॉस 17 शुरू से ही ड्रामा और विवादों के कारण लगातार सुर्खियों में बना रहा. आज शो को फाइनली उसका विनर मिल गया है, जी हां मुनव्वर फारुकी ने सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं अभिषेक कुमार पहले रनरअप रहे. 28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर फारुकी, गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं. मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी और रैप की दुनिया में अपने काम के लिए प्रसिद्धि हासिल की. स्टैंडअप कॉमेडियन को अपने बचपन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा. जहां उनकी मां ने कर्जे की वजह से खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली थी. हाल के दिनों में, मुनव्वर फारुकी का रोमांटिक लाइफ चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि आयशा खान ने घर में एंट्री की और एक बार में दो लड़कियों को डेट करने का उनपर आरोप लगाया. इससे पहले घर में मुनव्वर ने बार-बार कहा था कि वो नाजिला नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह उनके लिए कपड़े भी भेजती है. हालांकि आयशा ने खुलासा किया कि वह उनको भी डेट कर रहे थे और भी कई लड़कियां इसमें शामिल है. मुनव्वर फारुकी अक्सर खुद को विवादों में घिरा हुआ पाते हैं, खासकर अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए. साल 2021 में, उन्हें कई राज्यों में कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन पर विभिन्न एफआईआर दर्ज की गईं, मुख्य रूप से कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आधार पर.

Also Read: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 का खिताब किया अपने नाम, जानें विनर की लाइफ से जुड़ी अनसुनी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >