Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विजेता, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख का चेक

बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल गया है. जी हां मुनव्वर फारुकी विजेता बन गए हैं. वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप बनकर उभरे हैं. कॉमेडियन को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये और लग्जरी कार मिली.

फाइनली… बिग बॉस 17 की वो घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को इंतजार था. जी हां सीजन को अपना विनर मिल गया है और फैंस के वोटों के आधार पर मुनव्वर फारुकी विजेता बन गए हैं. वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप के तौर पर उभरे. मन्नारा चोपड़ा दूसरी रनरअप बनी और अंकिता लोखंडे और अरुण महाशेट्टी उससे पहले आउट हुए. सलमान खान ने दोनों प्रतियोगियों को उनके जबरदस्त गेम प्लान के लिए बधाई दी. होस्ट सलमान खान ने मुनव्वर को दिल, दिमाग और दम बेस्ड वाली ट्रॉफी देते हुए 50 लाख का चेक थमाया. साथ ही उन्हें एक चमचमाती हुई क्रेटा कार भी मिली. आपको बता दें कि मुनव्वर के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन था, क्योंकि उन्होंने अपने बर्थडे पर बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले मुनव्वर एकता कपूर का शो लॉकअप भी जीत चुके हैं.

मुनव्वर को फैंस दे रहे हैं बधाई

फैंस मुनव्वर के जीतने पर काफी खुश है. एक यूजर ने लिखा, ”वाह मेरे किंग मुनव्वर बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने पर बधाई.. काफी खुश हूं आपके लिए… बर्थडे सेलिब्रेशन तो अब बनता ही है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मुनव्वर आपने कर दिखाया कि आप मास्टरमाइंड हो… सबको पीछे छोड़ दिया… अभिषेक ने भी कमाल कर कर दिया.” हैट्स ऑफ टू यू ब्रो. एक तीसरे यूजर ने लिखा, ”मुनव्वर और अभिषेक दोनों मेरे नजर में विनर है और दोनों जीते हैं… यहां तक आना और सलमान खान ने हाथ थाम रखा था, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.” बता दें कि सोशल मीडिया पर पहले से ही मुनव्वर की जीत की सेलिब्रेशन चल रही थी. फैंस को यकीन था कि वह जीत के ही बाहर आएंगे. उन्हें बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन से लेकर करण कुंद्रा तक सभी ने काफी ज्यादा सपोर्ट किया था.


Also Read: Bigg Boss 17 Winner Leak: सलमान खान के हाथ उठाने से पहले ही विनर का नाम हुआ लीक, ये होंगे पहले रनरअप

रोलर कोस्टर राइड रही मुनव्वर की जर्नी

मुनव्वर फारुकी की बिग बॉस जर्नी रोलर कोस्टर राइड की तरह रही. उन्होंने लोगों को जितना एंटरटेन किया, उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां बटौरी. 28 जनवरी 1992 को जन्मे मुनव्वर फारुकी, गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर हैं. मुनव्वर फारुकी ने कॉमेडी और रैप की दुनिया में अपने काम के लिए प्रसिद्धि हासिल की. स्टैंडअप कॉमेडियन को अपने बचपन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा. जहां उनकी मां ने कर्जे की वजह से खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली थी. हाल के दिनों में, मुनव्वर फारुकी का रोमांटिक लाइफ चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि आयशा खान ने घर में एंट्री की और एक बार में दो लड़कियों को डेट करने का उनपर आरोप लगाया. इससे पहले घर में मुनव्वर ने बार-बार कहा था कि वो नाजिला नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं और वह उनके लिए कपड़े भी भेजती है. हालांकि आयशा ने खुलासा किया कि वह उनको भी डेट कर रहे थे और भी कई लड़कियां इसमें शामिल है. मुनव्वर इस दौरान टूट गए थे और पूरी देश की जनता से उन्होंने माफी भी मांगी थी.

अभिषेक की बिग बॉस 17 में कुछ ऐसी रही जर्नी

अभिषेक कुमार उडारियां या बेकाबू जैसे शो के जरिए सालों से टेलीविजन पर एक लोकप्रिय चेहरा रहे हैं. बिग बॉस 17 में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीया के साथ एंट्री ली. दोनों ने घर के अंदर खूब लड़ाईया की और कुछ हद तक चिड़चिड़े व्यक्ति के रूप में सामने आए. अभिषेक का घर में सभी से झगड़ा हुआ था और उन्होंने कुछ भद्दे कमेंट्स भी किए थे. खानजादी की मेडिकल स्थिति का मजाक उड़ाने से लेकर, विक्की और अंकिता की शादी पर टिप्पणी करने तक. सभी ने खूब लाइमलाइट बटौरी.


Also Read: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे हुई घर से बेघर, सीजन 17 की ट्रॉफी जीतने का सफर रह गया अधूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >