Mumbai Police ने शेयर किया Shahrukh Khan की फिल्म 'मैं हूं ना' का Video, कहा- मास्क है ना

Mumbai Police ने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर शाहरुख खान का एक फनी वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' का है.

Mumbai Police shared video: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरा देश लॉकडाउन (Lockdown) है. इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किये जा रहे है. इसके साथ ही बॉलीवुड सितारे भी लोगों को लगातार जागरुक कर रहे है. इस मुश्किल घड़ी में पुलिस भी लोगों को वायरस से बचने के लिए कई तरीके बता रही है. अब इसी कोशिश के तहत मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक खास मैसेज है.

Also Read: Varun Dhawan के रिश्तेदार को हुआ Corona, बताया कुछ ऐसी है हालत

दरअसल, मुंबई पुलिस ने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर शाहरुख खान का एक फनी वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का है, जिसमें फिल्म के एक सीन में प्रोफेसर सतीश शाह, शाहरुख खान से बात करते समय आदतन थूक देते हैं. इससे बचने के लिए शाहरुख खान स्टंट करते दिखाई देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, ‘शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं है… मास्क है ना..!’

इस मजेदार वीडियो को शेयर करके मुंबई पुलिस ने सभी से मास्क लगाने की अपील की है. वहीं पुलिस का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हर कोई इस पहल की तारीफ करते हुए उनके इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रिया देता हुआ नजर आ रहा है. ट्वीट में मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को भी टैग किया है. अब देखना होगा कि इस मजेदार ट्वीट पर खुद किंग खान का क्या रिएक्शन होता है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही इस जंग में शाहरुख खान ने भी बढ़चढ़कर मदद की हैं. शाहरुख की चार कंपनियों ने पीएम केयर्स फंड, सीएम रिलीज फंड में डोनेट करने से लेकर रोजाना भत्ता पाने वाले मजदूरों और गरीबों के लिए भोजन का इंतजाम करने तक व्यवस्था की है. इतना ही नहीं शाहरुख खान ने अपने चार मंजिला ऑफिस को भी बतौर कोरोना वायरस पीड़ितो के इलाज के लिए बीएमसी को मुहैया करवाया है.

हाल ही में जब आलिया ने लॉकडाउन के बीच लोगों से घरों में रहने की अपील की तो उन्हें मुंबई पुलिस से एक शानदार प्रतिक्रिया मिली. आलिया के लोकप्रिय फिल्मों को शामिल करते हुए, मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, मुंबइकर्स, हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी आलिया की इस सलाह के साथ ‘राजी’ होंगे कि बेवजह किसी ‘गली’ में नहीं जाएं और ‘डियर जिंदगी’ का खयाल रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >