टीवी के ‘शक्तिमान’ ने समय रैना को जमकर लताड़ा, बढ़ा विवाद

Mukesh Khanna On Samay Raina: यूट्यूबर समय रैना के शो ‘स्टिल अलाइव’ में शुरू हुए बयानबाजी पर एक्टर मुकेश खन्ना भड़क गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुकेश खन्ना ने ये कहा कि कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं. पढ़ें उन्होंने क्या कहा है?

Mukesh Khanna On Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब कमबैक के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. उनके शो ‘स्टिल अलाइव’ में दिए गए बयानों पर मुकेश खन्ना भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की. दरअसल, समय रैना ने अपने नए वीडियो में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद और बीते साल के अनुभवों पर बात की. इस दौरान उन्होंने कई लोगों पर तंज कसा, जिसमें मुकेश खन्ना का नाम भी शामिल था.

हरकतों से बाज नहीं आते कुछ लोग

समय के बयान पर पलटवार करते हुए मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने बेहद सख्त शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग कभी नहीं बदलते और अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए.

किसी भी कंटेंट का बच्चों पर पड़ता है असर

मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि किसी भी कंटेंट का समाज, खासकर बच्चों पर असर पड़ता है, इसलिए जिम्मेदारी के साथ बोलना जरूरी है. उन्होंने ‘शक्तिमान’ को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि इस किरदार की एक मजबूत छवि है, जिसे कोई आसानी से प्रभावित नहीं कर सकता. वहीं, इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

यह भी पढे़ं: समय रैना ने भरे मंच से ‘बिग बी’ को किया रोस्ट, करोड़पति शो का जिक्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >