Most-Awaited OTT Releases: आश्रम 3 पार्ट 2 से स्काई फाॅर्स तक, 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्में-सीरीज

Most-Awaited OTT Releases: साल 2025 में दर्शकों को कई फिल्मों और वेब सीरीज के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इनमें अक्षय की ‘स्काई फाॅर्स’ से बॉबी देओल की ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ भी शामिल है.

Most-Awaited OTT Releases: साल 2025 को शुरू हुए दो महीने हो गए हैं और अबतक कई बेहतरीन और बड़ी फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं. तो वहीं, कुछ वेब सीरीज ऐसी भी हैं, जिनके इंतजार के लिए दर्शक आंखें बिछाए बैठे हुए हैं. ऐसे में आज हम आपको इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बताएंगे, जिनके डिजिटल डेब्यू के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इनमें अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स भी है और बाबा निराला उर्फ बॉबी देओल की ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ भी शामिल है. ऐसे में आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

आश्रम 3 पार्ट 2

बॉबी देओल की सबसे चर्चित और पसंदीदा क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में शुमार है. दर्शक बाबा निराला के पाखंडी खेल को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. साथ ही इस बार पम्मी की वापसी और बाबा निराला का करीबी भोपा स्वामी की सत्ता को लेकर भूख इस सीरीज को और भी मजेदार बनाने वाली है. ऐसे में आप इस सीरीज का मुफ्त में लुत्फ एमएक्स प्लेयर पर 27 फरवरी को होगा.

देवा

शाहिद कपूर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी डेब्यू को तैयार है. यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘मुंबई पुलिस’ का हिंदी रीमेक है, जिसके डिजिटल राइट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं.

यह भी पढ़े: South OTT Release: डाकू महाराज से मार्को तक, ओटीटी पर होगा साउथ की इन जबरदस्त फिल्मों का कब्जा, लिस्ट पढ़े

स्काई फाॅर्स

अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को दर्शकों से सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. फिल्म की कहान�� साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अक्षय कुमार के अलावा एक्टर नवोदित, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम रोल में हैं.

इमरजेंसी

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी साल 1975 के भारतीय आपातकाल पर आधारित है, जिसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल रोल कंगना निभा रही हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना रनौत ने ही किया है.

यह भी पढ़े: Crime Thriller On OTT: ओटीटी की इन क्राइम थ्रिलर को देख दिमाग की नसे फट जाएगी, डिटेल्स पढ़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >