माइकल जैक्सन की बायोपिक ने जीता दिल, भारत में भी कर रही धुआंधार कमाई

Michael Box Office Collection Day 5: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में पांचवें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी, जबकि अमेरिका और यूके में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक फिल्मों में शामिल हो गई है.

Michael Box Office Collection Day 5: पॉप आइकन माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल बायोपिक ने अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ शुरुआत करते हुए 97 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 मिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है. फिल्म की ओपनिंग ने इसे अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक फिल्मों में शामिल कर दिया है.

भारत में पांचवें दिन भी कायम रही रफ्तार

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ‘माइकल’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है. Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को करीब 2.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 21 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के पार हो चुका है.

फिल्म ने अपने शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया था. पेड प्रीव्यू से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को बढ़िया कमाई दर्ज की, जबकि शनिवार और रविवार को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. खास बात यह रही कि हैदराबाद में फिल्म के सबसे ज्यादा शोज देखने को मिले.

ब्रिटेन में रचा नया इतिहास

‘माइकल’ ने यूके बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रच दिया है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ जैसी चर्चित म्यूजिक बायोपिक को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग कमाई ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ से लगभग दोगुनी रही. इससे साफ है कि माइकल जैक्सन की लोकप्रियता आज भी दुनियाभर में बरकरार है.

विवादों को लेकर चर्चा में फिल्म

फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी. कई समीक्षकों का मानना है कि फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के विवादित पहलुओं को नहीं दिखाया गया. खासकर 1988 के बाद की घटनाओं को कहानी में शामिल नहीं करने को लेकर सवाल उठाए गए हैं. हालांकि मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि आगे इसके दूसरे भाग में इन पहलुओं को दिखाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 41वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >