‘माइकल’ ने भारत में बजाया डंका, छठे दिन भी करोड़ों में खेल रही फिल्म

Michael Box Office Collection Day 6: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भारत में लगातार शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जाफर जैक्सन की एक्टिंग और फिल्म की म्यूजिक प्रेजेंटेशन को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है.

Michael Box Office Collection Day 6: ‘किंग ऑफ पॉप’ Michael Jackson पर बनी बायोपिक Michael भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के छह दिन बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खासकर माइकल जैक्सन के फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी म्यूजिक प्रेजेंटेशन और परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर दर्शक लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और कई लोग इसे माइकल जैक्सन की जिंदगी को करीब से दिखाने वाली शानदार बायोपिक बता रहे हैं.

छठे दिन भी करोड़ों में कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘माइकल’ ने रिलीज के छठे दिन करीब 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि पांचवें दिन की तुलना में कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 11 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि देशभर में इसके 2700 से ज्यादा शोज चलाए गए.

भारत में 23 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

फिल्म ने छह दिनों में भारत में करीब 23.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

जाफर जैक्सन की हो रही तारीफ

फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है. यह उनकी डेब्यू फिल्म भी है. दर्शक और समीक्षक दोनों ही जाफर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि उन्होंने स्क्रीन पर माइकल जैक्सन की पर्सनैलिटी और डांस स्टाइल को बेहद शानदार तरीके से पेश किया है. वहीं माइकल के बचपन के किरदार में Juliano Krue Valdi भी दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, क्या टूट पाएगा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >