Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें टाइम

Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी हैं, तो अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

Merry Christmas OTT Release Date: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने पहली बार मिस्ट्री थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में साथ काम किया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली.

Merry christmas

फिल्म दो अजनबियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो क्रिसमस की शाम एक दूसरे से मिलते हैं और एक मृत व्यक्ति मिलने के बाद चीजें कैसे बदल जाती हैं, उसे बखूबी बड़े पर्दे पर दिखाया गया है.

Merry christmas

बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बाद ‘मेरी क्रिसमस’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अनाउंस करते हुए लिख, ‘मेरी क्रिसमस’ 8 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

Merry christmas

‘मेरी क्रिसमस’ हिंदी और तमिल में रिलीज हुई थी और दोनों भाषाओं में अलग-अलग सहायक कलाकार मौजूद थे. हिंदी वर्जन में संजय कपूर, विनय पाठक प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद भी हैं.

Merry christmas

तमिल वर्जन में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं.

Merry christmas

प्रभात खबर ने कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस को 3 रेटिंग दी है. फिल्म के पहले ही सीन से दो मिक्सर में दो लोगों की दुनिया को जोड़ दिया गया है. जिसने एक में मसाला पीस रहा होता है, तो दूसरे में दवाईयां इनका आपस में क्या कनेक्शन है.

Merry christmas

श्रीराम राघवन ने एक इंटरव्यू में हिंदी और तमिल दोनों में सीन्स की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह मजेदार था, लेकिन रोमांच खत्म हो गया है. मान लीजिए, आप आज हिंदी में एक सीन करते हैं. 15 दिनों के बाद, आपको वह सीन तमिल में फिर से करना होगा!

Merry christmas

उन्होंने आगे कहा, “मैं नहीं चाहता था कि लोग यह समझें कि यह एक डब फिल्म है. मैंने फैसला किया कि पोस्टर और ट्रेलर अलग-अलग डिजाइन किया जाएगा.”

Merry christmas

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय सेतुपति अगली बार ‘विधुथली पार्ट 2’ में अभिनय करेंगे. कैटरीना कैफ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी.

Also Read- Maharani 3 OTT Release Date: इंतजार खत्म… हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >