Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: कब आएगा आयरा-कामयार की लव स्टोरी का नया एपिसोड? जानिए पूरी डिटेल

Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' का एपिसोड 32 कब रिलीज होगा? जानिए भारत और पाकिस्तान में इसका नया टाइम, रिलीज डेट और कहां देख सकते हैं यह एपिसोड.

Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. शो की दिल छू लेने वाली कहानी, इमोशनल मोमेंट्स और दमदार परफॉर्मेंस ने इसे कम समय में ही फैंस का फेवरेट बना दिया है. खासकर बिलाल अब्बास खान और हानिया आमिर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. कामयार और डॉ. आयरा के किरदार में दोनों कलाकारों ने ऐसी छाप छोड़ी है कि हर नया एपिसोड आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो जाती है.

अब जैसे-जैसे कहानी अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि ‘मेरी जिंदगी है तू’ का एपिसोड 32 आखिर कब रिलीज होगा और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल.

कब रिलीज होगा ‘मेरी जिंदगी है तू’ एपिसोड 32?

‘मेरी जिंदगी है तू’ के एपिसोड 32 का प्रीमियर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को होगा. रमजान के बदले हुए शेड्यूल के कारण अब यह ड्रामा हफ्ते में एक बार शनिवार को रिलीज किया जाएगा. पाकिस्तान में इस एपिसोड का टेलीकास्ट रात 10:30 बजे किया जाएगा.

भारत में कब और कहां देख सकते हैं?

ड्रामा का एपिसोड सबसे पहले पाकिस्तान में ARY Digital के ऑफिशियल YouTube चैनल पर रिलीज होगा. हालांकि भारत में इस चैनल के कुछ वीडियो की एक्सेस सीमित रहती है. ऐसे में भारतीय दर्शक आमतौर पर इस एपिसोड को दूसरे पाकिस्तानी ड्रामा YouTube चैनलों या डेलीमोशन पर 11:30 PM IST के आसपास ऑनलाइन देख सकते हैं.

फैंस को उम्मीद है कि एपिसोड 32 में आयरा और कामयार की कहानी में बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा, क्योंकि अब यह रोमांटिक ड्रामा धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है’, The 50 में पति विक्रांत संग झगड़ों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >