Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज

Matka King Trailer: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें 1960s बॉम्बे में सेट उनके किरदार ब्रिज भट्टी को आम आदमी से मटका किंग बनते देखा जा सकता है. जानें ट्रेलर की खास बातें और रिलीज डेट.

Matka King Trailer: प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है. यह सीरीज 1960s के बॉम्बे (अब मुंबई) में सेट है और एक कॉटन ट्रेडर ब्रिज भट्टी की कहानी दिखाती है, जो धीरे-धीरे देश का सबसे बड़ा जुआ कारोबारी यानी ‘मटका किंग’ बन जाता है. इस किरदार में विजय वर्मा नजर आएंगे.

आइए बताते हैं कि ट्रेलर में क्या-क्या खास देखने को मिलता है और यह मच अवेटेड सीरीज कब रिलीज होने वाली है.

ट्रेलर में क्या दिखा?

ट्रेलर की शुरुआत में ब्रिज भट्टी को एक साधारण कॉटन मजदूर और ट्रेडर के रूप में दिखाया गया है. बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि ब्रिज भट्टी बहुत चालाक और होशियार आदमी था, जिसने अपनी मेहनत और दांव-पेंच से बड़ी दौलत कमाई.

फिर कहानी आगे बढ़ती है और ब्रिज एक अमीर व्यापारी (गुलशन ग्रोवर) के पास लोन लेने जाता है, लेकिन वहां उसका अपमान किया जाता है और उसे मार-पीट का सामना करना पड़ता है. इस घटना के बाद ब्रिज अपना पुराना काम छोड़ देता है और जुआ और बेटिंग की दुनिया में कदम रखता है. वह मानता है कि हर किसी को अपने जीवन में बड़ा कदम उठाने का हक है, चाहे वह अमीर हो या गरीब.

धीरे-धीरे ब्रिज जुआ को सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि ‘मटका’ के नाम से पूरे देश का खेल बना देता है. उसकी किस्मत पूरी तरह बदल जाती है और उसका जीवन, रहन-सहन सब अमीरों जैसा हो जाता है. लेकिन जैसे-जैसे उसका जुआ साम्राज्य बढ़ता है, उसके दुश्मन भी बढ़ते जाते हैं. उसका जीवन आसान नहीं रहता, कई मुश्किलें आती हैं और उसके परिवार और दोस्त भी खतरे में पड़ते हैं.

मटका किंग की स्टार कास्ट

मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल में हैं. उनके साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादवत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगाडे, इश्तियाक खान, संजीव जोतांगिया और सिमरन अश्विनी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाएंगे.

रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

मटका किंग वेब सीरीज 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है. इसे Prime Video पर देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Chiraiya: शूट से पहले प्रसन्ना बिष्ट के साथ हुआ गलत, बोलीं- उसी दर्द को किरदार में ढाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >