एल्विश यादव को अनफॉलो करने पर मनीषा रानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब इंसान के अंदर ईगो आ जाए….

मनीषा रानी ने बीते दिनों एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. जिसके बाद फैंस इस बात से परेशान से कि दोनों स्टार्स के बीच आखिरकार क्या हुआ है, अब झलक दिखला जा 11 की विनर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

मनीषा रानी और एल्विश यादव की जोड़ी काफी पॉपुलर है. दोनों फैंस के फैवरेट हैं. हालांकि बीते दिनों मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव को अनफॉलो कर दिया था.

Manisha rani on elvish yadav

जिसके बाद फैंस परेशान थे कि दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया कि उनकी दोस्ती टूट गई. एल्विश ने इस फैसले को बचकाना बताया. अब झलक दिखला जा 11 की विनर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Manisha rani on elvish yadav

मनीषा रानी ने अपने ब्लॉग में बताया कि आपको सिर्फ एक साइड की स्टोरी पता है. हां ये सच है कि मैंने एल्विश को अनफॉलो किया है, लेकिन इसका बहुत बड़ा कारण है.

Manisha rani on elvish yadav

दरअसल एल्विश के दोस्त कटारिया मेरे पास एक वीडियो के सिलसिले में आए थे. हमने कोलैब किया. बाद में एल्विश ने कवर फोटो में मेरी फोटो लगाने के बजाय अपना और अक्षय सह की तसवीर इस्तेमाल की.

Manisha rani

उन्होंने कहा, मैं ये सब देखकर काफी ज्यादा दुखी हो चुकी थी. मेरी टीम उनके पास पहुंची और कवर फोटो बदलने के लिए रिक्वेस्ट भी किया, लेकिन एल्विश ने तुरंत मना कर दिया और मुझसे कहा कि अगली बार जब हम कोई कोलैब करें तो आप अपनी फैमिली की फोटो डाल देना.

Manisha rani

मनीषा ने कहा, किसी भी दोस्त से ये सुनकर आपका दिल जरूर टूट जाएगा और मेरे साथ भी यही हुआ था. मैंने उन्हें सोशल मीडिया पर तुरंत अनफॉलो कर दिया… यह एल्विशा का अंत है, एल्विश को बहुत ज्यादा ईगो है. मेरी भी सेल्फ रिस्पेक्ट है.

Manisha rani on elvish yadav

मनीषा रानी और एल्विश यादव की पहली मुलाकात बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर में हुई थी, जहां यूट्यूबर ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री की थी. बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए.

Elvish yadav

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में सांप के जहर मामले में जेल भेजे जाने के बाद एल्विश यादव सुर्खियों में आ गए थे. हालांकि अब चीजें सही हैं.

Read Also- Elvish Yadav ने जेल से बाहर आते ही किया पहला पोस्ट, लिखा- समय दिखाई नहीं देता पर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >