Mahindra Thar Roxx Star Edition की मालकिन बनी मलाइका अरोड़ा, जानिये कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स

Malaika Arora Mahindra Thar Roxx Star Edition: मलाइका अरोड़ा ने अपनी कार कलेक्शन में महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन को शामिल किया है. सिट्रीन येलो कलर में खरीदी गई इस नई SUV का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पारंपरिक तरीके से कार की पूजा करती नजर आ रही हैं.

Malaika Arora Mahindra Thar Roxx Star Edition: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी कार कलेक्शन में नई महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन को शामिल कर लिया है. उन्होंने इस एसयूवी का आकर्षक सिट्रीन येलो कलर चुना है, जो इसे काफी यूनिक और स्टाइलिश लुक देता है.

मलाइका अरोड़ा ने खरीदी थार महिंद्रा रॉक्स स्टार एडिशन

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वह कार की पूजा करती नजर आई. उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी. जिसमें काफी स्टाइलिश लग रही थी. उन्होंने अपनी कार के साथ पोज भी दिया. Mahindra Thar Roxx को कंपनी पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है और यह कुल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध हैय हालांकि, Thar Roxx Star Edition सिर्फ Rear-Wheel Drive (RWD) सेटअप के साथ आती है और इसमें 4x4 का विकल्प नहीं दिया गया है. भारतीय बाजार में इस स्पेशल एडिशन SUV की एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपये से शुरू होकर 23.42 लाख रुपये तक जाती है.

मलाइका अरोड़ा के पास पहले से भी हैं कई लग्जरी कारें

मलाइका अरोड़ा के कार कलेक्शन में पहले से ही कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें Range Rover Autobiography LWB, Range Rover Vogue और Maserati GranTurismo जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं. हालांकि इस बार उन्होंने एक दमदार ऑफ-रोड SUV Mahindra Thar Roxx Star Edition को अपनी नई सवारी बनाया है.

महिंद्रा रॉक्स स्टार एडिशन के क्या हैं फीचर्स

Mahindra Thar Roxx Star Edition अपने प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स के साथ दमदार पैकेज लेकर आती है. इसके केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है, जिसे suede/Alcantara लेदरेट सीट्स के साथ और भी प्रीमियम टच मिलता है. SUV में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसी साइज का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो इसे हाई-टेक फील देता है. इसके अलावा, इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग और कई दूसरे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं, जो हर ड्राइव को ज्यादा कम्फर्टेबल और प्रीमियम बना देते हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो टर्बो पेट्रोल इंजन 170 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >