Main Vaapas Aaunga First Review: ‘मैं वापस आऊंगा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, इस एक्टर को बताया गया फिल्म का सरप्राइज पैकेज

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का पहला रिव्यू सामने आ गया है. एकता कपूर ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए वेदांग रैना को फिल्म का ‘सरप्राइज पैकेज’ बताया.

Main Vaapas Aaunga First Review: ‘मैं वापस आऊंगा’ डायरेक्टर इम्तियाज अली की एक नई फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसका पहला रिव्यू पहले ही सामने आ चुका है.

मशहूर टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने यह फिल्म रिलीज से पहले ही देख ली है. फिल्म देखने के बाद वह काफी खुश नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इसकी जमकर तारीफ की. उनके मुताबिक यह फिल्म दर्शकों का दिल छू लेने वाली है.

यहां देखें एकता कपूर का पोस्ट-

फिल्म की कहानी के बारे में क्या बोलीं एकता?

एकता कपूर ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय की एक बहुत ही प्यारी और इमोशनल लव स्टोरी है. यह फिल्म दिखाती है कि पुरानी पीढ़ी के लोग और आज के लोग भले ही अलग तरह से सोचते हों, लेकिन प्यार का एहसास सबके लिए एक जैसा होता है. यह उस जमाने की कहानी है जब लोगों के पास मोबाइल फोन या इंटरनेट नहीं होता था, सिर्फ सच्चा प्यार, सब्र और एक-दूसरे का इंतजार होता था. एकता ने कहा कि फिल्म का म्यूजिक महान संगीतकार ए.आर. रहमान ने बनाया है, जो बिल्कुल जादू जैसा है.

एक्टर्स की तारीफ करते नहीं थकीं एकता कपूर

एकता कपूर ने फिल्म के सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ ने एक ऐसे शांत लड़के का किरदार निभाया है, जो अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं कर पाता. लेकिन उनकी आंखों में दर्द, प्यार और उलझन साफ नजर आती है.

एकता कपूर के मुताबिक, वेदांग रैना इस फिल्म के सबसे बड़े ‘सरप्राइज पैकेज’ हैं. फिल्म में वह सरदार जी के किरदार में नजर आएंगे और अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेंगे.

वहीं शरवरी वाघ की तारीफ करते हुए एकता ने कहा कि वह स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत लगी हैं और उनकी आंखें हर भावना को बहुत सच्चाई से दिखाती हैं.

इसके अलावा नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग से भी एकता कपूर काफी प्रभावित नजर आईं. उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह इतने शानदार कलाकार हैं कि उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म और किससे होगी टक्कर?

‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म इम्तियाज अली और एक्टर दिलजीत दोसांझ की साथ में दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ‘अमर सिंह चमकीला’ में साथ नजर आ चुके हैं.

इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर उसी दिन रिलीज हो रही तीन बड़ी फिल्मों से होगी. इनमें कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के बाद रिटायर होंगे डेविड धवन, करण जौहर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >