Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

1 / 1
Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार
फुल स्क्रीन में देखें

Maidaan OTT: अजय देवगन की मैदान इस जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर हुई रिलीज, वीकेंड बनेगा मजेदार

Maidaan OTT: अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर फिल्म मैदान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी पसंद किया था. अब ये मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है.

Maidaan OTT: अजय देवगन स्टारर मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल का इतिहास बदल दिया था.

Maidaan

ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अजय देवगन ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था.

Also Read- Swatantrya Veer Savarkar OTT Release Date: रणदीप हुड्डा की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुका है. फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ट्विस्ट के साथ रिलीज किया गया है.

Maidaan ott release

अगर आपको मैदान देखनी है, तो आप इसे अभी फ्री में नहीं देख पाएंगे. इस फिल्म को देखने के लिए आपको 349 रुपये चुकाने होंगे क्योंकि यह रेंटल बेसिक पर उपलब्ध है.

Maidaan ott release

सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित इस बायोपिक का निर्देशन अमित शर्मा ने किया था. Sacnilk.com के मुताबिक मैदान ने दुनिया भर में करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म 250 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी थी.

Also Read- OTT पर देखें बॉलीवुड और साउथ को टक्कर देने वाली ये बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, फैंमिली के साथ भी कर सकते हैं एंजॉय

Maidaan ott release

ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म मैदान में डायरेक्शन से लेकर एक्टर्स की एक्टिंग तक दमदार थी, बावजूद इसके ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई.

Maidaan ott release

मैदान में प्रियामणि भी हैं, जिन्होंने फिल्म में रहीम की पत्नी की भूमिका निभाई है. इस बायोपिक का निर्माण बोनी कपूर ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया था.

Maidaan ott release

फिल्म में म्यूजिक का पूरा श्रेय ऑस्कर विजेता एआर रहमान को जाता है. इसके अलावा, ऋचा शर्मा ने सुपरहिट गाने मिर्जा के साथ प्लेबैक में वापसी की.

Also Read- Murder Mystery On OTT: नेटफ्लिक्स पर इन मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज को देखकर घूम जाएगा दिमाग, भर-भर कर मिलेगा रोमांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >