अपशब्द का समर्थन करती हैं महुआ मोइत्रा…भगवान भला करें, हेमा मालिनी ने टीएमसी सांसद पर कसा तंज

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा विवाद पर तंज कसा और कहा कि ”संसद का प्रत्येक सदस्य एक सम्मानित व्यक्ति है. उन्हें अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए. उन्हें अति-उत्साहित और भावुक नहीं होना चाहिए. भगवान उनका भला करें”.

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई है. बीते दिनों उन्होंने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपशब्द भाषा का इस्तमाल किया था. जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह सेब को सेब कहेंगी, संतरा नहीं. “मैंने जो कुछ भी कहा वह रिकॉर्ड में नहीं था और मैं केवल इतना कह सकती हूं कि मैं एक सेब को एक सेब कहूंगी और नारंगी नहीं. मैं कुदाल को कुदाल कहूंगी. यदि वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाते हैं, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी.”

हेमा मालिनी ने कही ये बात

अब भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को विवाद पर तंज कसा और कहा कि संसद का प्रत्येक सदस्य एक सम्मानित व्यक्ति है. हेमा मालिनी ने कहा, “उन्हें अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए. उन्हें अति-उत्साहित और भावुक नहीं होना चाहिए.” बता दें कि बीते दिनों मोइत्रा के अपशब्दों ने लोकसभा में हंगामा खड़ा कर दिया था.


क्या है मामला

महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा को संबोधित किया. अदाणी विवाद पर उनके भाषण को भाजपा सांसदों ने कई बार बाधित किया. उनके भाषण के बाद बारी आई टीडीपी सांसद के राम मोहन नायडू की. जब राम मोहन बोल रहे थे तो महुआ मोइत्रा बीजेपी सांसद को अपशब्द कह रही थी. तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाने वाले पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार सहित कई बीजेपी नेताओं ने महुआ मोइत्रा के इस शब्द का वीडियो शेयर किया है.


Also Read: मीडिया के तीखे सवालों के बाद एमसी स्टेन-शालीन भनोट के बीच हुई लड़ाई, शिव ठाकरे ने आग में डाला घी, VIDEO
भर्तृहरि महताब ने कही ये बात

पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने कहा कि दोनों तरफ से कुछ कड़वे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इस पर संसदीय कार्य मंत्री (प्रह्लाद जोशी) और तृणमूल कांग्रेस के नेता (सुदीप बंदोपाध्याय) को बातचीत करनी चाहिए. बाद में जोशी ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल किया गया है, उसके लिए महुआ मोइत्रा को माफी मांगनी चाहिए. अगर वह माफी नहीं मांगती हैं, तो यह उनकी संस्कृति को दिखाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >