Mahhi Vij-Jay Bhanushali Divorce: 16 साल बाद अलग हुए माही विज और जय भानुशाली, इमोशनल नोट शेयर कर कहा- इस कहानी में कोई विलेन नहीं

Mahhi Vij-Jay Bhanushali Divorce: माही विज और जय भानुशाली ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने का ऐलान किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए इमोशनल नोट में बच्चों के लिए साथ रहने की बात कही.

Mahhi Vij-Jay Bhanushali Divorce: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में शुमार रहे माही विज और जय भानुशाली ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है. करीब 16 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. इस खबर की पुष्टि उन्होंने रविवार को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल नोट शेयर करके की.

अपने साझा बयान में माही और जय ने साफ किया कि भले ही वे पति-पत्नी के तौर पर अलग हो गए हों, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और खासकर अपने तीन बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए साथ खड़े रहेंगे.

यहां देखने नोट-

इमोशनल नोट शेयर कर दी सेपरेशन की न्यूज

अपने नोट में उन्होंने लिखा, “आज हम जिंदगी की इस यात्रा में अलग होने का फैसला करते हैं, लेकिन फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे. शांति, विकास, दया और इंसानियत हमेशा हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे हैं.”

बच्चों को लेकर दोनों ने भावुक अंदाज में कहा कि वे उनके लिए सबसे अच्छे माता-पिता और दोस्त बने रहेंगे. उन्होंने लिखा, “हम अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए जो भी सही होगा, वह करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.”

“इस कहानी में कोई विलेन नहीं है”

माही और जय ने यह भी साफ किया कि उनके अलगाव के पीछे कोई विवाद या नकारात्मकता नहीं है. नोट में आगे लिखा गया, “इस कहानी में कोई विलेन नहीं है. हम ड्रामा की बजाय शांति और समझदारी को चुनते हैं.” नोट के अंत में दोनों ने एक-दूसरे के लिए सम्मान और सपोर्ट बनाए रखने की बात कही और फैंस से भी प्यार, सम्मान और दया की उम्मीद जताई.

बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने 11 नवंबर 2011 को शादी की थी. दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि राजवीर और खुशी को उन्होंने साल 2017 में गोद लिया था.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: केस जीतते ही अरमान-अभिरा की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़, 7 साल के लीप में अभिरा की प्रेग्नेंसी और मायरा की एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >