Maharani से लेकर सरकार तक, इन फिल्मों में दिखा है राजनीति की दुनिया का असल सच, जानें किस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम

बॉलीवुड में ऐसे कई टॉपिक है, जिसपर मूवीज और वेब सीरीज बनी है. ऐसे में राजनीति पर भी कई फिल्में बनी है, जिसकी कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर देखकर एंजॉय कर सकते है.

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, नाना पाटेकर स्टारर फिल्म राजनीति की कहानी बेहतरीन है. इसमें दो महत्वाकांक्षी राजनीतिक परिवारों के बीच जटिल प्रतिद्वंद्विता को उजागर किया गया है. ये मल्टी-स्टारर फिल्म है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Sarkar

अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार एक रोमांचक राजनीतिक थ्रिलर है. बिग बी इसमें एक भ्रष्ट राजनीतिक प्रतिष्ठान के खिलाफ खड़े दिखते हैं. अगर आपने इसे नहीं देखा तो इसे आप डिज्नी-प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Youngistaan

फिल्म यंगिस्तान में जैकी भगनानी और नेहा शर्मा ने काम किया है. फिल्म राजनीतिक विरासत की धारणा को चुनौती देती है. इसमें जैकी को बिना किसी एक्सपीरियंस के उसे प्रधानमंत्री बना दिया जाता है. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Nayak

अनिल कपूर की फिल्म नायक द रियल हीरो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक आम आदमी की स्टोरी है, जिसे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बना दिया जाता है.

Maharani

हुमौ कुरैशी, सोहम शाह की पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी‘ के अबतक तीन सीजन आ चुके हैं. आप इसे सोनी लिव पर देख सकते हैं. इसकी कहानी एक ऐसी औरत की है, जो अनपढ़ होती है और एक दिन राज्य की मुख्यमंत्री बन जाती है.

Satyagraha

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘सत्याग्रह’ की कहानी बेहद जबरदस्त है. ये 2013 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया था.

Shanghai

फिल्म शंघाई में कल्कि, इमरान हाशमी ने काम किया है. ये समकालीन भारतीय राजनीति की तीखी आलोचना करती है. अगर आपने इसे नहीं देखा है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Maharani 3 Leaked Online: हुमा कुरैशी की महारानी 3 रिलीज के बाद ही ऑनलाइन लीक, इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >