Maharani 3 से लेकर Merry Christmas तक, इस वीकेंड पर एंजॉय करें ये धांसू वेब सीरीज और फिल्में

Weekend Web Series/Films To Watch: इस वीकेंड कई धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं. इसे आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में महारानी 3 से लेकर मेरी क्रिसमस और शोटाइम शामिल है.

Weekend Web Series/Films To Watch: अगर इस वीकेंड पर कहीं जाने का प्लान नहीं है, तो घर बैठे ओटीटी पर देख सकते है कई नई वेब सीरीज और फिल्में. ये वो सीरीज हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है और क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए हैं.

Weekend web series/films to watch

मेरी क्रिसमस
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मेरी क्रिसमस एक मर्डर-मिस्ट्री है. इसे 12 जनवरी को सिनेमाघरों में हिंदी और तमिल दोनों में रिलीज किया गया था.

Weekend web series/films to watch

इस फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो क्रिसमस की रात को एक मर्डर हो जाता है. इसी दिन मारिया और अल्बर्ट पहली बार मिलते है. इस मर्डर से दोनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

महारानी 3
सुभाष कपूर द्वारा निर्मित राजनीतिक ड्रामा की तीसरी किस्त में हुमा कुरेशी, सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 1990 के दशक के बिहार की विभिन्न घटनाओं से प्रेरित, महारानी सीजन 3 रानी भारती की कहानी पर प्रकाश डालता है.

उन पर राज्य में कुप्रबंधन और ‘जंगल राज’ लागू करने का आरोप है. चूंकि वह अशांत राजनीतिक परिदृश्य से गुजर रही है और लगातार विरोध का सामना कर रही है, सवाल यह है कि क्या वह इस सत्ता संघर्ष में विजयी होगी. आप इसे सोनी लिव पर देख सकते है.

हनुमान
फिल्म हनुमान 12 जनवरी 2024 को तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया था. इसमें तेजा सज्जा और अमृता अय्यर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसका निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है. इसकी कहानी एक आम लड़के हनुमानतु की है, जिसे गलती से सुपरपावर मिल जाती है. आप इसे जी5 पर देख सकते है.

लाल सलाम
रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम 9 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज की गई थी. फिल्म में रजनीकांत, विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आ रहे है और फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है. फिल्म की कहानी कसुमुरु नाम के एक गांव में रहने वाले मोइदीन भाई की है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

डैमसेल
इस फिल्म में मिली बॉबी ब्राउन लीड रोल में नजर आ रही है. यह एक एक्शन-ड्रामा है. फिल्म की कहानी एलोडी की है, जो अपने ससुराल वालों से बदला लेने वापस आती हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

शोटाइम
मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह साथ में नजर आ रहे है. इसका निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने मिलकर किया है.

द जेंटलमेन
यह सीरीज निर्देशक गाय रिची की 2019 फिल्म का स्पिन ऑफ है. इस सीरीज में एक गैंगस्टर्स की कहानी दिखाई गई है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. (रिपोर्ट- श्रेष्ठा)

Also Read- Maharani 3 Review: महारानी 3 मनोरंजन करती हैं, लेकिन पिछले सीजन के मुकाबले एक पायदान नीचे रह गयी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >