Mahadev & Sons Spoiler: अपने पिता से झूठ बोलकर घर से निकलेगा केतन, महादेव की हार का जश्न मनाएगा भानु

Mahadev & Sons Spoiler: सीरियल ‘महादेव एंड संस’ में दिखाया जाएगा कि धीरज एक महिला का भेष बनाकर नर्मदा के घर में घुसता, ताकि उसकी मदद कर सके. रज्जी यह सब देख लेती है और भानु को खबर देती है.

Mahadev & Sons Spoiler: सीरियल ‘महादेव एंड संस’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि केतन फोन पर नर्मदा से रिश्ता तोड़ लेता है. यह सुनकर धीरज को बहुत गुस्सा आता है और वह केतन को डरपोक कहता है. दोनों भाइयों के बीच जमकर बहस और हाथापाई होती है. तभी वहां नर्मदा पहुंच जाती है और केतन के प्यार पर सवाल उठाती है. वह कहती है कि वह केतन के लिए अपना घर तक छोड़ने को तैयार है. केतन को अपनी गलती का अहसास होता है और वह भावुक होकर अगले दिन नर्मदा से भागकर शादी करने का वादा करता है.

महादेव से झूठ बोलेगा उसका बेटा

अगले दिन केतन अपने माता-पिता का भरोसा तोड़ने के ख्याल से दुखी होता है. धीरज उसे हिम्मत देता है और कहता है कि अगर वह अब पीछे हटा, तो नर्मदा को हमेशा के लिए खो देगा. जब दोनों घर से भागने की कोशिश करते हैं तो महादेव उन्हें बैग के साथ देख लेते हैं. धीरज झूठ बोलता है कि वह कॉलेज के एक नाटक में हिस्सा ले रहा है और केतन उसकी मदद करने जा रहा है. विद्या, महादेव को मना लेती है और केतन अपने पिता का आशीर्वाद लेकर वहां से निकल जाता है.

नर्मदा को घर से निकलने नहीं देगा ये शख्स

नर्मदा के पिता रमेश उसे घर से बाहर जाने से रोक देता है. वह कहता है कि अब वह शादी के बाद ही ऑफिस जाएगी. केतन घर के बाहर इंतजार कर रहा है और उसे शक होता है कि नर्मदा मुश्किल में है. धीरज एक महिला का भेष बनाकर नर्मदा के घर में घुसता, ताकि उसकी मदद कर सके. रज्जी यह सब देख लेती है और भानु को खबर देती है. भानु इस बात से बहुत खुश है क्योंकि महादेव के बच्चे उसका नाम खराब कर रहे. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रज्जी, धीरज, केतन और नर्मदा को एक मंदिर में देख लेती है. वह तुरंत भानु को फोन करती है. भानु को लगता है कि अब महादेव की हार निश्चित है.

यह भी पढ़ें Anupama Twist: अनु की जगह प्रेरणा फंस जाएगी आग में, रजनी के काले करतूतों का पर्दाफाश करेगी अनुपमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >