जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

Madhuri Dixit ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है.

Madhuri Dixit viral dance video: कोरोना वायरस के कारण बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में बंद है. इस बीच वो लगातार फैंस को कोरोना वायरस को लेकर अवेयर कर रहे है. इसके साथ ही अपने वीडियोज और तसवीरें भी शेयर कर रहे है. अब बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है. इस वीडियो में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है.

Also Read: उफ्फ! इन आंखों की मस्ती… Malaika Arora के इस तसवीर को देख बोले Karan Johar

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में माधुरी के बेटे अरिन नेने शुरुआत में तबला बजा रहे हैं और माधुरी अपने डांस के कुछ स्टेप्स कर रही हैं. लेकिन इसके बाद उनके बेटे अरिन आते हैं और वह भी अपनी मां के साथ कुछ स्टेप्स करने लगते हैं.

माधुरी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्वारंटाइन में हम सब वो कर पा रहे हैं जो हम काफी समय से करना चाहते थे. वीडियो के एंड में देखें मैं आखिर क्या करना चाहती थी.’ बता दें कि माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने तबला चैंपियन हैं. वो अकसर काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म भी करते हैं.

इस वीडियो की बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी कमेंट किया है. उन्होंने हार्ट शेप इमोजी के जरिए डांसिंग क्वीन के वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया.

वहीं, माधुरी दीक्षित इन दिनों ऑनलाइन डांस क्लास दे रही हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियोज शेयर कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है वो बहुत ही क्यूट है. दरअसल, इस वीडियो में माधुरी अपने डॉगी के साथ डांस कर रही हैं. इस दौरान माधुरी ने अपने पैरों में घुंघरू पहने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >