Maati Se Bandhi Dor Off Air: वैजू और रणविजय की कहानी का हो जाएगा अंत, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Maati Se Bandhi Dor Off Air: शो माटी से बंधी डोर अब बंद हो रहा है. कम टीआरपी की वजह से शो को मेकर्स ने बंद करने का फैसला लिया है. सीरियल में अंकित गुप्ता और रुतुजा बागवे ने मुख्य रोल प्ले किया हैं.

Maati Se Bandhi Dor Off Air: स्टार प्लस का शो माटी से बंधी डोर को लेकर कई बार खबरें आ रही है कि वह बंद होने वाला है. हालांकि इस बार कंफर्म हो गया कि शो ऑफ एयर हो रहा है. इस बार मेकर्स को चैनल की ओर से अल्टीमेटम मिल गया है. रुतुजा बागवे, अंकित गुप्ता सीरियल में लीड रोल निभाते हैं. खराब टीआरपी की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया. फरवरी में शो बंद हो जाएगा.

माटी से बंधी डोर हो रहा ऑफ एयर

माटी से बंधी डोर में अंकित गुप्ता- रणविजय और रुतुजा बागवे- वैजू के किरदार में दिखती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो फरवरी 2025 के आखिरी हफ्ते में ऑफ एयर हो जाएगा. शो जब शुरू हुआ था, तब दर्शकों ने इसकी कहानी को काफी पसंद किया. वैजू, जया और रणविजय के बीच की कहानी ने दर्शकों को इम्प्रेस भी किया. हालांकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, शो की कहानी से दर्शक दूर होने लगे. इसकी असर टीआरपी पर पड़ा. मेकर्स ने वैजू और रणविजय की शादी भी करा दी, जिसने कुछ समय तक शो की दिलचस्पी लोगों में बढ़ाई. हालांकि इसके बाद फिर से टीआरपी में गिरावट आ गई.

जानें शो में क्या दिखाया जा रहा

माटी से बंधी डोर में दिखाया गया कि डॉक्टर रणविजय को बताते है कि कैसे वैजू की आवाज सुनकर वायु ठीक हो गया. रणविजय डॉक्टर से वाणी और वायु के बारे में पूछता है. रणविजय उसे खोजने जाता है, लेकिन वह दोनों उसे नहीं मिलते. वह गुस्सा हो जाता है. रणविजय के पास जया आती है और कहती है कि उसे शिव गांव नहीं जाना चाहिए. हालांकि जया ये भी कहती है कि वैजू को उसके सामने लाकर गलती की है, लेकिन एक मां के रूप में वह अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार थी.

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 6: अनुपमा से छीना नंबर वन का ताज, इस शो ने मारी टॉप 5 में एंट्री, गुम है किसी के प्यार में टॉप 8 में भी नहीं शामिल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा या शिवानी, किसे चुनेगा अरमान, रूप देगा उसे अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >