Maa Inti Bangaaram Box Office: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, ‘अरुंधति’ को पछाड़कर बनी सबसे बड़ी महिला-लीड हिट

Maa Inti Bangaaram Box Office Records: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अनुष्का शेट्टी की ‘अरुंधति’ का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जानिए 10 दिनों का वर्ल्डवाइड और इंडिया कलेक्शन रिपोर्ट.

Maa Inti Bangaaram Box Office Records: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसने साल 2009 में आई एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की मशहूर फिल्म ‘अरुंधति’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ सामंथा की यह फिल्म तेलुगु सिनेमा के इतिहास में किसी एक्ट्रेस के लीड रोल वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अब आइए जानते हैं फिल्म का पूरा कलेक्शन रिपोर्ट.

Maa Inti Bangaaram Worldwide Box Office: मां इंति बंगाराम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकार्ड

रिलीज के सिर्फ 10 दिनों के अंदर ‘मां इंति बंगाराम’ ने दुनिया भर में करीब 78.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

इस फिल्म ने अनुष्का शेट्टी की साल 2009 में आई सुपरहिट फिल्म ‘अरुंधति’ का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अरुंधति ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन में लगभग 70 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी और सालों तक यह महिला-लीड तेलुगु फिल्मों के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनी रही. लेकिन सामंथा की इस फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर दिया और आगे निकल गई. लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है, जिससे इसका बॉक्स ऑफिस रन और भी मजबूत माना जा रहा है.

Samantha Ruth Prabhu Movie Earnings in India: 10वें दिन भारत में कितनी कमाई हुई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने रिलीज के 10वें दिन (रविवार को) इस फिल्म ने भारत में नेट 5.30 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके 9वें दिन की कमाई से भी ज्यादा है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई बढ़कर 48.25 करोड़ रुपये हो गई है.

रविवार को हुई कमाई में तेलुगु भाषा से 5.05 करोड़ रुपये और तमिल भाषा से 25 लाख रुपये आए हैं. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में लोग इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में जा रहे हैं.

Maa Inti Bangaaram Details: फिल्म के बारे में कुछ खास बातें

यह फिल्म एक एक्शन-फैमिली थ्रिलर है, जिसमें परिवार की कहानी के साथ-साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलता है. इस फिल्म का डायरेक्शन बीवी नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसकी कहानी सामंथा के पति राज निदिमोरु ने लिखी है. फिल्म में सामंथा के साथ श्रीमुखी और मंजूषा मुक्काविली जैसी कई अन्य कलाकारों ने भी काम किया है.

यह भी पढ़ें: Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

यह भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram: सामंथा की फिल्म की सफलता पर राम चरण ने लुटाया प्यार, बोले- तुम हमेशा से गरिमा और आत्मविश्वास की मिसाल रही हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >