Maa Hai Na: मदर्स डे पर शिल्पा शेट्टी का खास सरप्राइज, लेकर आ रहीं नया कुकिंग शो ‘मां है ना’

Maa Hai Na: शिल्पा शेट्टी जल्द ही नया कॉमेडी कुकिंग शो ‘मां है ना’ लेकर आ रही हैं. इस शो में Gen Z स्टार्स अपनी मां के साथ किचन में मस्ती और इमोशनल पल शेयर करते नजर आएंगे.

Maa Hai Na: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं. मदर्स डे के खास मौके पर ZEE5 ने अनाउंस किया कि शिल्पा एक नया और मजेदार कुकिंग शो होस्ट करेंगी, जिसका नाम ‘मां है ना’ है. यह कोई साधारण कुकिंग शो नहीं होगा, बल्कि इसमें हंसी, मजाक, इमोशन्स और मां-बच्चों के बीच ढेर सारा प्यार भी देखने को मिलेगा.

अगर आप भी इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए बताते हैं कि इसमें कौन-कौन से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे और यह शो कब रिलीज होगा

क्या है इस शो में खास?

इस शो में 10 एपिसोड होंगे. यहां Gen Z (आजकल के बच्चे) और उनकी मम्मियों की जोड़ियां एक साथ आएंगी. किचन में जब मां के पुराने नुस्खे और बच्चों का नया तरीका आपस में टकराएगा, तो क्या-क्या हंगामा होगा, यही इस शो की जान है. शो में दिखाया जाएगा कि कैसे खाना बनाते-बनाते मां और बच्चे एक-दूसरे के और करीब आते हैं.

कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

शो में कई जाने-माने चेहरे अपनी मां या परिवार के साथ दिखेंगे. यहां देखें कुछ खास नाम:

  • सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ.
  • उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ.
  • तान्या मित्तल अपनी मम्मी सुनीता मित्तल के साथ.
  • गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर के साथ.
  • शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान के साथ.
  • भाग्यश्री ई शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ.

किचन में होगी खट्टी-मीठी तकरार

शो के मेकर्स का कहना है कि किचन एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ खाना नहीं पकता, बल्कि यादें भी बनती हैं. इस शो में हमें मां-बच्चों के बीच की नोक-झोंक, पुरानी बातें, हंसी-मजाक और कभी-कभी थोड़े आंसू भी देखने को मिलेंगे.

कहां और कब देख सकते हैं?

‘मां है ना’ शो बहुत जल्द ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा. हालांकि, फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

अगर आप अपनी मम्मी के साथ बैठकर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए ही है. इसे ‘लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस’ ने बनाया है, जो घर-घर की कहानियों को पर्दे पर लाने के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: ऑरी से लेकर ‘अनुपमा’ के गौरव खन्ना तक, ये 13 सितारे करेंगे खतरों का सामना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >