Bigg Boss OTT 2 में बिहार की मनीषा रानी ने दुबई के हैंडसम हंक को दिया दिल, कैमरा के सामने कर लिया किस

बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. शो के लेटेस्ट ट्रैक में मनीषा रानी और एक्टर-मॉडल जद हदीद के बीच प्यार की शुरुआत होती दिख रही है. मनीषा नेशनल टेलीविजन पर उन्हें आई लव यू कहती हैं.

Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान होस्टेड विवादित रियलिटी शो की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में सभी कंटेस्सेंट एक दूसरे संग जमकर मस्ती कर रहे हैं. पुनीत सुपरस्टार के रूप में लोकप्रिय प्रकाश कुमार को ग्रैंड प्रीमियर के कुछ ही घंटों बाद घर से एलिमिनेट कर दिया गया. उनके बुरे व्यवहार ने बिग बॉस और सभी घरवालों को परेशान करके रख दिया था. अब बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट प्रोमो की बात करें तो मनीषा रानी एक्टर-मॉडल जद हदीद के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं.

मनीषा रानी को हुआ प्यार

बिहार की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने प्रीमियर पर जद हदीद के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस में एंट्री ली. वीडियो में मनीषा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं तुम्हें छोड़ूंगी नहीं और अपने दिल को तुम्हारे दिल से जोड़ूंगी.” जिस पर जद ने जवाब दिया, “क्या मैं चाय पी सकता हूं?” जवाब में, मनीषा कहती हैं, “मेरे पास तुम हो! आइ लव यू टू द मून एंड बैक. मैं तुमसे प्यार करती हूं, जैसे कोई तुमसे प्यार नहीं करता.” आगे जद पूछते हैं कि क्या मनीषा उन्हें किस करना चाहेंगी. मनीषा शर्मा जाती हैं और जेद के गालों पर किस कर लेती हैं.

पुनीत और साइरस के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

लेटेस्ट एपिसोड में, पुनीत और साइरस ब्रोचा के बीच काफी बहस हुआ. पुनीत ने टॉयलेट सीट को गंदा होने के कारण साफ करने से मना कर दिया. बाद में साइरस पुनीत के पास जाता है और ये काम करने के लिए कहता है. जैसे ही साइरस अपना आपा खोते हैं, और पुनीत को कहते हैं कि ज्यादा नाटक न करें. क्योंकि ये किसी का मनोरंजन नहीं कर रहा है और तुम सबको चिढ़ा रहे हो. सुबह से तुम्हें समझाने की बहुत कोशिश की गई और अब समय आ गया है कि तुम एक्टिंग करना छोड़ दो.

Also Read: आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद पर ओम राउत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रभास प्रभु राम के कई गुणों का…
ये कंटेंस्टेंट बिग बॉस ओटीटी 2 में मचा रहे धमाल

पुनीत साइरस के चेहरे पर चिल्लाता रहा और उसके हाथ पर थप्पड़ मारकर लगभग फिजिकल हो जाता है जिससे साइरस नाराज हो जाता है. इस बीच, बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीज़न में अभिषेक मल्हान, मनीषा, आकांक्षा पुरी, फलक नाज़, आलिया सिद्दीकी, बेबिका धुर्वे, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, पूजा भट्ट, और जद जैसे सेलेब्स धमाल मचा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >