बिग बॉस के बाद फिर टकराए विकास गुप्ता और अंगूरी भाभी, बोले- 'तुम अब शिल्पा जी नहीं.. सिर्फ शिल्पा हो'

लॉक अप 2 के नए प्रोमो में विजिटर्स की एंट्री के साथ जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की तीखी बहस ने सभी का ध्यान खींचा. वहीं, शो में पहुंचे विजिटर्स ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के नाम भी बताए.

लॉक अप 2 के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो के नए प्रोमो में विजिटर्स की एंट्री दिखाई गई है, जो कंटेस्टेंट्स से उनके व्यवहार और गेम को लेकर तीखे सवाल पूछते नजर आते हैं. इस दौरान विकास गुप्ता भी शो में दिखाई देते हैं. उनकी एंट्री के साथ ही शिल्पा शिंदे के साथ उनका सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

Vikas Gupta Vs Shilpa Shinde: नए प्रोमो में दिखी तीखी बहस

प्रोमो में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस होती नजर आती है. विकास कहते हैं, "यह आप लोगों के बारे में कैसी-कैसी बातें कर रही हैं. श्रेया को बोलती हैं, 'तू उस मोटे के साथ सो रही है.' शिवांगी के कैरेक्टर पर भी चर्चा हो रही है." इसके बाद वह शिल्पा से कहते हैं, "तुम अब शिल्पा जी नहीं, सिर्फ शिल्पा हो."

Gautami Kapoor Apologizes to Shreya: श्रेया से माफी मांगती दिखीं गौतमी कपूर

प्रोमो में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर भी नजर आती हैं. वह श्रेया से कहती हैं, "अगर इन्होंने तुम्हें गलत तरीके से छुआ है और अगर तुम्हारे ऊपर थूका है, तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं." उनके इस बयान के बाद कुछ देर के लिए घर का माहौल शांत हो जाता है. प्रोमो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

Visitors Share Lock Upp Experience: विजिटर्स ने बताए अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के नाम

आने वाले एपिसोड में सुजैन, जन्नत जुबैर रहमानी, नेहल चुडासमा, लैली मिर्जा, विकास गुप्ता और गौतमी कपूर विजिटर बनकर लॉक अप 2 में नजर आएंगे. ये सभी अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने शो में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शो के अंदर का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के नाम बताए. सुजैन ने अपने टॉप 5 में शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी और वरुण यादव उर्फ लैला को चुना. वहीं, जन्नत जुबैर रहमानी ने शिवांगी जोशी के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें अपने टॉप 5 में शामिल किया. नेहल चुडासमा ने आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी को अपना टॉप 5 बताया. वहीं, लैली मिर्जा ने शो के एक्सपीरियंस को यादगार बताते हुए श्रेया कालरा की जमकर तारीफ की.

Shilpa Shinde Reveals Reason Behind Fight: शिल्पा शिंदे ने बताई थी विवाद की असली वजह

बिग बॉस 11 जीतने के बाद मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के साथ अपने विवाद पर खुलकर बात की थी. उन्होंने दावा किया था कि दोनों के बीच अनबन की शुरुआत 'भाबीजी घर पर हैं' के दौरान हुई थी. शिल्पा के मुताबिक, जब विकास गुप्ता को पता चला कि वह बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने वाली हैं, तो उन्हें शो में जाने से रोकने की कोशिश की गई. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया गया था. शिल्पा ने यह भी कहा था कि विकास ने उनसे कहा था, "मैं आपको घर पर बैठाऊंगा." हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि अब वह पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुकी हैं और जरूरत पड़ने पर विकास के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कभी अपना दोस्त नहीं मान पाएंगी.

ये भी पढ़ें: 'मां टूट जाएगी...':'लॉक अप 2' में बोलीं श्रेया कालरा, कजिन को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >