Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों स्टार्स को शो होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड लाखों रुपये की फीस मिल रही है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आइए जानते हैं रिपोर्ट में दोनों की फीस को लेकर क्या दावा किया गया है.
Farah Khan Fees: फराह खान की फीस को लेकर क्या कहती है रिपोर्ट?
सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए हर एपिसोड 15 लाख से 25 लाख रुपये तक की फीस मिल सकती है. हालांकि, शो के मेकर्स या फराह की ओर से इस रकम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
Riteish Deshmukh Fees: रितेश देशमुख को मिल सकती है इतनी रकम
रितेश देशमुख की फीस को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हर एपिसोड लगभग 30 लाख से 40 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार यह रकम उनके 'बिग बॉस मराठी' होस्ट करने के दौरान मिली फीस के आसपास हो सकती है. फीस को लेकर मेकर्स या रितेश की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
Lock Upp 2 Contestant List: जानें इस सीजन कंटेस्टेंट के नाम
'लॉक अप' एक जेल-थीम आधारित रियलिटी शो है. पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जबकि करण कुंद्रा अहम भूमिका में नजर आए थे. वहीं, दूसरे सीजन में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोतीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कई चर्चित चेहरे शो में भाग ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो
