विराट कोहली के ‘लाइक- अनलाइक’ ने मचाई हलचल, ल‍िजलाज बोलीं- मुझे उनके लिए बुरा लगा

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर लाइक और फिर अनलाइक करने से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ल‍िजलाज अचानक चर्चा में आ गई. उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी खबरों से मिली.

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह कोई मैच नहीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम लाइक है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. दरअसल, विराट ने जर्मनी की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ल‍िजलाज की तस्वीर को लाइक किया और फिर अनलाइक कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई. अब इसपर लिललाज का रिएक्शन आया है.

लिजलाज बोलीं- सुबह उठी तो खबरों में थी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट पर लिजलाज ने इस पूरे मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह सब बहुत अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और देखा कि मैं हर जगह खबरों में हूं. मुझे तो यह भी नहीं पता कि उन्होंने कब मेरी तस्वीर लाइक की थी. मुझे तो इसके बारे में न्यूज के जरिए पता चला. बहुत सारे लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में छपी खबरें मुझे डीएम में भेजीं. आज मुझे बहुत सारे मैसेज आए, लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड थे.”

भारत दौरे में हुई क्रिकेट से पहचान

लिजलाज ने बताया कि वह पिछले साल पहली बार भारत आई थीं और यहीं उन्हें क्रिकेट से लगाव हुआ. लिजलाज ने कहा, “मेरी एक बहुत अच्छी दोस्त बेंगलुरु से है, इसलिए मैं उससे मिलने आई थी. मैंने सोचा था कि दो हफ्ते रुकूंगी, लेकिन मुझे यहां इतना अच्छा लगा कि मैं कई महीनों तक रुक गई. मुझे क्रिकेट के बारे में पता चला. इससे पहले मैं इसे नहीं देखती थी. पिछले साल आईपीएल चल रहा था, तो मैं अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखने लगी. धीरे-धीरे मुझे भी मजा आने लगा. मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन बन गई. अगर आप आरसीबी को सपोर्ट करते हैं, तो विराट कोहली सबसे रोमांचक खिलाड़ी होते हैं. वह बहुत शानदार खेलते हैं. इसलिए जब उन्होंने मेरी तस्वीर लाइक की, तो मुझे बहुत खुशी हुई.”

अनलाइक करने पर बोली- मुझे उनके लिए बुरा लगा

जब उनसे पूछा गया कि विराट कोहली के अनलाइक करने पर कैसा लगा, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे तो उनके लिए थोड़ा बुरा लगा. मैं खुश थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन जब उन्होंने हटाया, तो लगा कि यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया. लोगों ने इसे नोटिस कैसे किया और खबर कैसे बना दी? शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं रहा होगा. फिर भी मैं उनके सपोर्ट के लिए आभारी हूं.”

यह भी पढ़ें- कौन हैं ल‍िजलाज और क्यों हो रही ट्रेंड? क्या सच में विराट कोहली ने लाइक की तस्वीर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >