Lisa Haydon Birthday: माल्या की ‘कैलेंडर गर्ल’ मॉडल नहीं, योग टीचर बनना चाहती थी… इस वजह से बदला डिसीजन

Lisa Haydon Birthday: लीसा हेडन इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. इनके पिता इंडियन और मां ऑस्ट्रेलियन थी. आज लीसा का बर्थडे, जिसके अवसर पर आज हम बताएंगे कि उन्होंने एक्टिंग करियर में कैसे और किस फिल्म से डेब्यू किया.

Lisa Haydon Birthday: ‘हाउसफुल’, ‘क्वीन’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस लीसा हेडन आज अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं. लीसा का जन्म 17 जून, 1986 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. लीसा के पिता इंडियन हैं और उनकी मां ऑस्ट्रेलियन हैं. लीसा हेडन एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं. लीसा अपनी एक्टिंग से ज्यादा, सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज शेयर करने की वजह से चर्चे में बने रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी रहती हैं और आए दिन अपनी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं. लीसा के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

योग टीचर बनना चाहती थी लीसा

लीसा हेडन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई, फिल्म ‘आयशा’ से की थी. उन्होंने फिल्म में आरती मेनन का किरदार निभाया था. लेकिन क्या आपको मालूम है लीसा एक्टिंग और मॉडलिंग नहीं बल्कि योगा टीचर बनना चाहती थी, लेकिन उनके दोस्तों की सलाह मानकर उन्होंने अपना कैरियर मॉडलिंग में बनाने का तय किया. साल 2011 ने लीसा हेडन विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर में नजर आ चुकी हैं, जिसमें पहली बार दर्शकों ने लीसा को बिकनी बॉडी में देखा था और वह हैरान रह गए थे. क्योंकि वह उन दिनों भी उतनी ही फिट थी, जितनी आज 3 बच्चों की मां बनने के बाद हैं.

Also Read Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

लीसा की फिटनेस गाइड उनकी मां हैं

लीसा अपनी फिटनेस का पूरा श्रेय अपनी मां को देती हैं. लीसा की मां 8 बच्चों का ध्यान रखने के बाद भी खुद के शरीर के लिए वक्त निकाल लिया करती थी और एक्सरसाइज करती थी. लीसा भी अपनी ब्लड ग्रुप का डाइट फॉलो करके हर दिन 15 मिनट योग करती हैं.

लीसा हेडन की फैमिली

लीसा हेडन के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 29 अक्टूबर 2016 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से थाईलैंड फुकेट के अकनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी रचाई. आज उनकी तीन तीन बेटियां हैं, जिनके नाम जैक, लियो और लारा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >