Laughter Chefs Season 3: फाइनली इस दिन से शुरू होगा लाफ्टर शेफ्स सीजन 3, जानें कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम, प्रोमो है काफी जबरदस्त

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो काफी मजेदार है और इसमें इस सीजन के कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे. प्रोमो के साथ मेकर्स ने बता दिया कि शो किस दिन से टीवी पर आएगा. चलिए आपको कंटेस्टेंट के नाम बताते हैं.

Laughter Chefs Season 3: लोकप्रिय शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे थे. अब फैंस के लिए गुडन्यूज है. सीजन 3 का प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है और ये काफी मजेदार है. इसके दोनों पहले सीजन को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. कुछ समय पहले ही कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के शूटिंग शुरू होने के बारे में बताया था. अब प्रीमियर की तारीख भी आ गई है. साथ ही मेकर्स ने इस सीजन के कंटेस्टेंट का चेहरा भी रिवील कर दिया है. चलिए आपको सबकुछ बताते हैं.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के कंटेस्टेंट कौन-कौन है?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 फिर से भारती सिंह होस्ट करेगी और इसे शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करेंगे. शो के प्रोमो में सबसे पहले कृष्णा अभिषेक और अली गोनी नजर आते हैं. उसके बाद एल्विश यादव और करण कुंद्रा आते हैं और कहते है कि इस सीजन वह टीम बनाएंगे. उसके बाद जन्नत जुबैर, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, विवेक डीसेना, गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, इशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, देबिना बनर्जी, कश्मीरा शाह नजर आएंगे. शो 22 नवंबर से हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स पर आएगा. प्रोमो देखकर फैंस जरूर उत्साहित हो जाएंगे.

लाफ्टर शेफ्स के पिछले दोनों सीजन थे सुपरहिट

पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के पिछले दो सीजन सुपरहिट हुए थे. पिछले सीजन में रुबीना दिलैक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, रीम शेख, अली गोनी, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, समर्थ जुरेल और सुदेश लहरी, अभिषेक कुमार, निया शर्मा थे. जबकि अब्दु रोजिक और मन्नारा चोपड़ा ने बीच में शो को छोड़ दिया था. उनकी जगह करण कुंद्रा और निया शर्मा शो में शामिल हुई थी. पिछले सीजन एल्विश और करण ने ट्राफी अपने नाम की थी. उन्होंने अपने जिश से जजेस और दर्शकों को इम्प्रेस किया था.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’, झटके में ओपनिंग डे पर इन 33 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >