Laughter Chefs Season 3: क्या सच में रातों-रात शो से बाहर हुई भारती सिंह? टीवी का ये हैंडसम एक्टर करेगा रिप्लेस

Laughter Chefs Season 3: ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के एक पुराने कंटेस्टेंट की वापसी हो रही है. हालांकि शो में वह इस बार खाना नहीं बनाएंगे, बल्कि शो को होस्ट करेंगे. जी हां, भारती सिंह को कुछ समय के लिए रिप्लेस किया जा रहा है क्योंकि हाल ही में वह मां बनी है.

Laughter Chefs Season 3: पॉपुलर टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ कलर्स पर शुरू होते ही छा गया. एक बार फिर से ये सीजन दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो के हर एपिसोड का फैंस दिल थाम कर इंतजार करते हैं. शो को भारती सिंह होस्ट करती है. अब तक कॉमेडी क्वीन ने हर सीजन होस्ट किया है. हालांकि अब भारती कुछ एपिसोड में नजर नहीं आएगी और इसकी वजह खास है. दरअसल, हाल ही में भारती मां बनी है और वह अभी मैटरनिटी ब्रेक पर है. उनकी जगह टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी लेंगे.

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में भारती सिंह को रिप्लेस करेंगे ये एक्टर

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3‘ की होस्ट भारती सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और फिलहाल वह रेस्ट कर रही है. दूसरे बच्चे के जन्म के बाद भारती मैटरनिटी लीव पर है. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ने लगी कि तेजस्वी प्रकाश की जगह अर्जुन बिजलानी लेंगे. हालांकि वह तेजस्वी की जगह नहीं लेंगे. फिल्मबीट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन, भारती सिंह की जगह लेंगे और वह शो होस्ट करेंगे. वह कुछ समय के लिए शो को होस्ट करेंगे. शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि जब तक कॉमेडी क्वीन लीव पर रहेगी, तब तक अर्जुन उनकी जगह नजर आएंगे. भारती शो में बनी रहेगी और उनकी वापसी पहले से तय है. हालांकि आधिकारिक कन्फर्मेशन आनी बाकी है.

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के कंटेस्टेंट

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में इस बार करण कुंद्रा, एल्विश यादव,अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, जन्नत ज़ुबैर, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, विवियन डीसेना, गुरुमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल हैं. शो को जज हरपाल सिंह सोखी करते हैं. इसे अलावा पहले सीजन में अर्जुन बिजलानी बतौर कंटेस्टेंट शो में नजर आ चुके हैं. ऐसे में उनकी वापसी फैंस के लिए गुडन्यूज है.

यह भी पढ़ेंLaughter Chef 3 में होगी इस पुराने कंटेस्टेंट की होगी फिर से वापसी, एपिसोड में चार चांद लगाएंगी सुनिधि चौहान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >