Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

Laughter Chefs Season 2: ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का हर एपिसोड हंसी और ट्विस्ट से भरपूर है. शो में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार जैसे सेलेब्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. अब खबर है कि इसमें एक बड़े स्टार की एंट्री होने वाली है, जिससे शो और मजेदार होगा.

Laughter Chefs Season 2: लाफ्टर शेफ्स का दूसरा सीजन काफी शानदार है. शो का हर एपिसोड काफी ट्विस्ट और टर्न से भरा हुआ हुआ है. हर एपिसोड में सेलेब्स दर्शकों को खूब हंसाते है. शो में रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, करण कुंद्रा, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, अली गोनी, रीम शेख नजर आते हैं. भारती सिंह शो की होस्ट है. शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स नये-नये गेस्ट को लेकर आते हैं. अब सुनने में आ रहा है कि इसमें राम कपूर की एंट्री होने वाली है.

लाफ्टर शेफ्स में होगी इस खास शख्स की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लाफ्टर शेफ्स जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. हालांकि शो बंद होने से पहले फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. सूत्रों की मानें तो राम कपूर शो में बतौर गेस्ट बनकर आने वाले हैं. राम इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स और अपने फिजिकल ट्रांसफोर्मेशन के लिए भी चर्चा में है. उन्होंने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी फिटनेस जर्नी दिखी थी. राम तस्वीर में काफी हैंडसम दिखे थे. राम 25 सालों से टीवी की दुनिया में काम कर रहे हैं. बड़े अच्छे लगते हैं से उन्हें दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिला है.

लाफ्टर शेफ्स की जगह कौन सा शो लेगा

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के 13वें सीजन में निया शर्मा की एंट्री हुई थी. निया पहले सीजन में भी दिखी थी. इसके अलावा अली गोनी, रीम शेख, करण कुंद्रा भी शो के बीच में आए है. ये सारे सीजन वन का हिस्सा रह चुके हैं. अब देखना है कि राम कपूर के आने फिनाले एपिसोड में क्या ट्विस्ट मेकर्स लेकर आएंगे. दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि लाफ्टर शेफ्स 2 की जगह पति, पत्नी और पंगा लेगा, जिसमें सेलिब्रिटी कपल्स नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >