Laughter Chefs: क्या ऑफएयर नहीं होगा लाफ्टर शेफ्स, इस एक्टर का कट सकता है पत्ता

Laughter Chefs: लाफ्टर शेफ्स देखने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पहले कहा जा रहा था कि ये शो सितंबर महीनें में ऑफएयर हो जाएगा, लेकिन अब ये शो कहीं नहीं जा रहा है, इसको एक्सटेंशन मिल गया है.

Laughter Chefs: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स ने काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. अंकिता लोखंडे, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अली गोनी, राहुल वैद्द, जन्नत जुबैर और निया शर्मा स्टारर शो में कुकिंग के साथ ऑडियंस को अनलिमिटेड एंटरनेटमेंट भी मिलता है. स्टार्स अलग-अलग तरह के डिश तो बनाते ही है, लेकिन समय-समय पर निया और सुदेश जी की जुगलबंदी और कृष्णा की चोरी सबको खूब हंसाती है. हालांकि बीते दिनों खबरें आई थी कि ये ऑफएयर होने वाला है, जिसमें बाद नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये हमें खूब हंसाता है, तो इसे कहीं नहीं जाना चाहिए.

क्या ऑफएयर होगा लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स देखने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब ये शो कहीं नहीं जा रहा है, इसको एक्सटेंशन मिल गया है. दरअसल पहले कहा गया था कि कॉमेडी शो सितंबर में बंद हो रहा है. टेली टॉक इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रियालिटी शो 2025 की शुरुआत तक टेलीकास्ट होता रहेगा.

किन कारणों की वजह से मेकर्स ने लाफ्टर शेफ्स को दिया एक्सटेंशन

लाफ्टर शेफ्स की होस्ट, कॉमेडियन भारती सिंह ने पहले अपने व्लॉग में कहा था कि शो की पॉपुलैरिटी के कारण, उनका मानना ​​​​है कि शो को एक्सटेंशन मिलेगा. ऐसा लगता है कि उनकी भविष्यवाणी सच हो गई है. अपनी कॉमेडी और अनलिमिटेड मनोरंजन के कारण यह कुकिंग शो बार-बार टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. यही वजह है कि मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

लाफ्टर शेफ्स का इस शो की वजह से बदल सकता है टाइम

यह दूसरी बार है जब शो को एक्सटेंशन मिल रहा है. चर्चा यह भी थी कि जैसे ही सलमान खान का बिग बॉस 18 कलर्स टीवी पर आएगा, लाफ्टर शेफ्स खत्म हो जाएगा. हालांकि सूत्र ने टेली टॉक इंडिया को बताया कि निर्माता सलमान खान के शो के कारण लाफ्टर शेफ्स का टाइम स्लॉट बदला जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शो जनवरी 2025 तक प्रसारित होगा.

कौन सा स्टार लाफ्टर शेफ्स को कह सकते हैं अलविदा

हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि लाफ्टर शेफ्स के करण कुंद्रा, करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रैटर्स में शामिल हो गए हैं. ऐसे में अब वो इस शो को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि एक्टर्स या फिर मेकर्स की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है. फिलहाल वह कुकरी कॉमेडी शो में अर्जुन बिजलानी के सह-कलाकार हैं.

लाफ्टर शेफ्स में कौन से सेलेब्स बनाते हैं खाना

लाफ्टर शेफ्स का कॉन्सेप्ट काफी नया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, विक्की जैन, एली गोनी और रीम समीर हैं. ये सेलेब्स अलग-अलग डिश बनाते हैं और दर्शकों को अपनी कॉमेडी स्कील से खूब हंसाते है. कृष्णा अभिषेक शो में चांर चांद लगाते हैं. शो में श्रद्धा कपूर, धर्मेंद्र, कंगना रनौत, अक्षय कुमार और फरदीन खान जैसे कई गेस्ट भी आ चुके हैं.

Also Read- Sector 36 OTT Release Date: विक्रांत मैसी की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Also Read- Laughter Chefs Off-Air: भारती सिंह का शो लाफ्टर शेफ हो रहा ऑफ-एयर, जानें किस महीने होगा बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >