Laughter Chefs के इस प्रोमो को देखकर नहीं रूकेगी हंसी, शाहरुख खान-संजय दत्त की दिखेगी झलक

Laughter Chefs: कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स के स्टार्स इस बार बॉलीवुड स्टार्स के गेटअप में नजर आए. जहां कृष्णा अभिषेक ने समर्थ और अभिषेक कुमार को जमकर रोस्ट किया.

Laughter Chefs: कॉमेडियन भारती सिंह की ओर से होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि इसमें सभी स्टार्स को बॉलीवुड स्टार्स की तरह तैयार होकर आना होगा. अब मेकर्स ने एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एक धांसू प्रोमो जारी किया है. जिसकी शुरुआत समर्थ जुरेल की ओर से अभिषेक कुमार से यह पूछने से होती है, “आइला, जादू?” वह कोई मिल गया के ऋतिक रोशन बनकर पहुंचे थे. वहीं अभिषेक व्हाइट शर्ट, सफेद पैंट और गले में नीले स्वेटर के साथ मोहब्बतें के शाहरुख खान की तरह सजकर पहुंचे थे. कृष्णा अभिषेक अग्निपथ के संजय दत्त के रूप में दिखे. वह अभिषेक कुमार के कंधे पर हाथ रखते हुए वह कहते हैं, ”एक मिनट, ये शाहरुख खान बन गए हैं. पहले मेरेको लगता था कि इसे पकाना ही नहीं आता, लेकिन लगता है कि आपको शर्म भी नहीं आती है. वह कॉमेडियन समर्थ जुरेल पर भी कटाक्ष करते हुए कहते हैं, “तू और ऋतिक! उसकी फिल्म आई थी कोई मिल गया, इसका फिल्म आएगी कोई हिल गया. अंकिता लोखंडे यह सुनकर हंसने लगती है. द लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड प्रोमो को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया है, “मसाले सिर्फ खाने में नहीं, एक्टिंग में भी है! लाफ्टर शेफ्स का फिल्मी तड़का देखने के लिए हो जाओ तैयार. देखिये #LaughterChefs – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट, शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ #Colors और @jiohotstar पर.”

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >