Laughter Chefs 2: मन्नारा चोपड़ा ने अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान का माहौल…

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो में से एक है. हाल ही में मन्नारा चोपड़ा ने रियालिटी शो छोड़ने की घोषणा की. उनके जाने से फैंस हैरान रह गए. अब एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई.

Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट टीआरपी चार्ट पर धमाल मचा रहा है और टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप टेन शो में अपनी जगह बनाए हुए है. कुकिंग स्कील और अनलिमिटेड कॉमेडी की रचनात्मकता की वह से दर्शकों इसके एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में रियालिटी शो को मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ दिया था. अब एक्ट्रेस ने अचानक जाने पर चुप्पी तोड़ी है.

मन्नारा ने अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी

मन्नारा चोपड़ा की जगह शो में निया शर्मा ने ली. उन्होंने अपकमिंग प्रोजेस्ट्स की वजह से इसे छोड़ा. विरल भयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस रियालिटी शो छोड़ने के पीछे की वजह का खुलासा कर रही हैं. उन्होंने कहा, “लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के दौरान मेरा समय बहुत बढ़िया बीता. शो में अपनी जर्नी के दौरान, मैंने प्यार और सम्मान का माहौल बनाए रखने की पूरी कोशिश की. यही मैं लेकर जा रही हूं. जब भी आप कोई प्रोजेक्टर करते हैं, तो जो उसकी मांग होती है, उसके हिसाब से ही करना होता है. हालांकि शो मैंने इसलिए छोड़ा, क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे, जो मेरी वाइब के साथ मैच करता है.”

मन्नारा के जाने से फैंस का आया रिएक्शन

फैंस मन्नारा के जाने के बाद उन्हें शो में काफी मिस कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मन्नारा आप बहुत अच्छी थी और आपको देखना वाकई मजेदार लगता था.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इसे काफी चिढ़ाया जाता था और हमेशा उनके बोलने का मजाक उड़ाया जाता है. इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मन्नारा, अभिषेक और समर्थ की जोड़ी काफी अच्छी थी, क्यों उन्होंने छोड़ा.” शो में फिलहाल कुछ पुराने कलाकारों की एंट्री हुई है. जिसमें एली गोनी, रीम शेख शामिल है. करण कुंद्रा पहले ही एंट्री कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जाट से डरी छावा, थियेटर शोज खत्म, विक्की कौशल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >