Laughter Chefs 2: ना एल्विश यादव, ना निया शर्मा, लाफ्टर शेफ्स 2 का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट है ये शख्स, नाम सुन उड़ जाएंगे होश

Laughter Chefs 2: कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में निया शर्मा की वापसी हो गई है. उनके साथ रीम शेख, अली गोनी भी वापस शो में लौट गए हैं. आज आपको उस कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे, जिसे इस सीजन सबसे ज्यादा फीस मिल रही है.

Laughter Chefs 2: 25 जनवरी को कलर्स पर शुरू हुआ कुकिंग-बेस्ड कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 इन दिनों चर्चा में है. शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती है और शेफ हरपाल सिंह सोखी इसे जज करते हैं. शो में 12 कंटेस्टेंट है, जिन्हें छह टीमों में बांटा गया है. हर एपिसोड ये कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हाल ही में शो को मन्नारा चोपड़ा ने क्विट कर दिया और उनकी जगह निया शर्मा आ गई है. इस बीच आपको बताते हैं किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फीस हर एपिसोड मिलती है.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल,निया शर्मा और सुदेश लहरी,एल्विश यादव और करण और कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि रुबीना, अंकिता या एल्विश में से कोई एक हाईएस्ट पेड कंटस्टेंट होगा. हालांकि ऐसा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृष्णा अभिषेक सबसे ज्यादा फीस लेते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर एपिसोड के लिए वह 6 लाख की फीस लेते हैं और उनकी साप्ताहिक कमाई 12 लाख रुपए है.

लाफ्टर शेफ्स 2 में इन तीनों स्टार्स की हुई वापसी

रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स के दूसरे सीजन में निया शर्मा, रीम शेख के बाद अब अली गोनी की वापसी होगी. अली, राहुल वैद्य के साथ शो में एंट्री ले रहे. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह लाल जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे थे. कुछ दिन पहले करण कुंद्रा भी शो में लौट आए हैं. करण लाफ्टर सीजन 1 का हिस्सा थे और दूसरे सीजन में उन्होंन अब्दू रोजिक की जगह ले ली है. करण ने बताया था कि वह कैमियो नहीं बल्कि हमेशा के लिए शो में दिखेंगे.

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >