Laughter Chefs 2: कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा या एल्विश यादव? जानिए कौन है लाफ्टर शेफ्स 2 का सबसे महंगा सितारा

Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स 2 दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. शो को भारती सिंह होस्ट करती है. हर एपिसोड शो का काफी मजेदार होता है. आइए आपको बताते हैं कि कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे सहित अन्य स्टार्स में से किसे सबसे ज्यादा फीस मिलती हैं.

Laughter Chefs 2: कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर लाफ्टर शेफ्स 2 दर्शकों को काफी पसंद है. शो कलर्स पर आता है और इसमें कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और सुनील लहरी जैसे सेलेब्स नजर आते हैं. ये स्टार्स खाना बनाने के साथ-साथ अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं. पहले सीजन का हिस्सा रहे अली गोनी, निया शर्मा, करण कुंद्रा की वापसी शो में फिर से हो गई है. ऐसे में आज आपको बताते हैं कि शो में सबसे ज्यादा फीस किसे मिल रही है.

लाफ्टर शेफ्स 2 में किसे मिल रही सबसे ज्यादा फीस?

डीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह को लाफ्टर शेफ्स में सबसे ज्यादा फीस मिलती है. रिपोर्ट के अनुसार, भारती और कृष्णा को हर एपिसोड के लिए लगभगर 10-12 लाख रुपये मिलते हैं. अंकिता लोखंडे को हर एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये की फीस मिलती है. जबकि एल्विश यादव को 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड मिलते हैं. बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक 2 लाख रुपये चार्ज कर रही है. करण कुंद्रा को भी 2 लाख की फीस मिल रही है. अली गोनी 1.5 लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को हर एपिसोड के लिए 1.2 लाख रुपये की फीस मिलती है.

लाफ्टर शेफ्स 2 होगा इस महीने ऑफ एयर

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जुलाई के दूसरे हफ्ते में ऑफ एयर हो रहा है. इसे एक नया शो पति पत्नी और पंगा रिप्लेस करने जा रहा है. इसमें कई जानी-मानी सेलिब्रिटी एक-दूसरे से कंपीटीशन करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में कृष्णा और करिश्मा, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी, गुरमीत और देबिना, राहुल वैद्य और दिशा, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी, करण कुंद्रा और तेजस्वी, अली और जैस्मीन भसीन भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >