Laughter Chef Season 3 की वापसी पर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह वो पल है जिसका हमें इंतजार था

Laughter Chef Season 3: लाफ्टर शेफ सीजन 3 एक बार फिर मसालों और कॉमेडी का तड़का लगाने दर्शकों के लिए आ रहा है. शो में सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के रूप में दोबारा वापसी करेंगे. इस बीच उन्होंने शो के कमबैक को लेकर कई बाते की हैं, जिसके बारे में आइए आपको डिटेल में बताते हैं.

Laughter Chef Season 3: कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ अपने मजेदार कॉन्सेप्ट और दो सफल सीजन के बाद एक बार फिर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन से भरने के लिए तैयार है. शो का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और इसके साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. यह सीजन भी खाने, कॉमेडी और सेलिब्रिटी तड़के का शानदार मेल पेश करेगा.

इस नए सीजन की बड़ी खासियत है कि सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के रूप में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. अपने जिंदादिल अंदाज, एनर्जी और मशहूर “नमक शमक” जिंगल के लिए पहचाने जाने वाले सोखी न सिर्फ खाने का स्वाद, बल्कि शो में रौनक भी बढ़ाते नजर आएंगे. इस बीच उन्होंने शो की वापसी और अपनी सफलता को लेकर कई बातें साझा की हैं. आइए सबकुछ बताते हैं.

फैंस का प्यार बना सफलता की असली ताकत

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में हरपाल सिंह सोखी ने बताया कि कैसे फैंस का प्यार उनकी सफलता की असली ताकत है. उन्होंने कहा, “फैंस एक कलाकार के सफर का अहम हिस्सा होते हैं. उनकी सराहना आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है. ये लोग सिर्फ दर्शक नहीं होते, बल्कि जीवन भर के साथी बन जाते हैं.”

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि सफलता का असली मतलब आत्म-संतुष्टि है, न कि केवल बाहरी प्रशंसा. उन्होंने कहा, “जब इंसान अपने काम से खुश होता है, वही उसकी असली जीत होती है. चाहे वह एक अभिनेता हो या एक शिक्षक, सम्मान और प्यार ही आगे बढ़ने की असली प्रेरणा बन जाता है. “

लाफ्टर शेफ सीजन 3 की वापसी को लेकर क्या कहा?

हरपाल सिंह सोखी ने सीजन 3 की वापसी के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि यह वो पल है जिसका हमें इंतजार था. हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फैंस की बदौलत ही हम आज जो कुछ भी हैं, वो सब हमारे साथ है. एक बार फिर, मैं यह कहना चाहूंगा कि हम सभी फैंस का सम्मान करते हैं और उनसे प्यार करते हैं.”

शो की प्रीमियर डिटेल्स

  • प्रीमियर: 22 नवंबर, 2025
  • कब: हर वीकेंड, रात 9 बजे
  • कहां: कलर्स टीवी
  • स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार पर रात 9:30 बजे

यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Lifetime Box Office: हिट या फुस्स? 80 करोड़ के बजट पर बनी वरुण-जान्हवी की फिल्म, जानें कितना पहुंचा लाइफटाइम कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >