Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi vs Anupamaa पर हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को नीचा…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi vs Anupamaa: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आने वाले एक्टर हितेन तेजवानी ने 'क्योंकि...' और 'अनुपमा' को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तुलना पर अब जवाब दिया है. उनका कहना है कि हमें आने दीजिए, फिर दर्शक तय करेंगे कौन क्या है."

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi vs Anupamaa: टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा टकराव सामने आ रहा है, जब 29 जून से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन रिलीज होने जा रहा है. इस शो की वापसी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि यह शो एक दौर में भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा ड्रामा था. वहीं, दूसरी तरफ रूपाली गांगुली की ‘अनुपमा’ पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बनी हुई है.

शो की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर दोनों धारावाहिकों के फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स का कहना है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर वही जादू बिखेरेगा जो सालों पहले उसने बिखेरा था और वह अनुपमा को कड़ी टक्कर दे सकता है. इस बीच ‘क्यूंकि…’ स्टार हितेन तेजवानी ने इस क्लैश पर छुपी तोड़ी है.

“हम कौन होते हैं बोलने वाले…”

हितेन तेजवानी ने टेली मसाला से बातचीत में कहा कि फैंस को शो के रिलीज होने का इंतजार करना चाहिए और फिर ये तुलनाएं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “अब हम आ रहे हैं, हमें आने तो दीजिए. फिर बाद में आप लोग ही फैसला करेंगे कौन क्या है. हम कौन होते हैं बोलने वाले.”

हितेन ने आगे कहा, “जो चीज अच्छी है, जो अच्छी नहीं है, आप मालिक हो, आपको पता है, सबको पता है. फैंस हैं, सब वही तय करते हैं, उन्हें जो चीज पसंद आती है वो यूं पसंद आती है, नहीं आती वो टूरंट बता देते हैं. आज कल दर्शकों को क्लियर है ये मामला है.”

“किसी को नीचा दिखाएं या कुछ अलग…”

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अभिनेता ने कहा, “हम लोग किसी को नीचा दिखाएं या कुछ अलग करने उसके लिए नहीं आ रहे हैं. एक पुरानी यादें हैं. मुझे यकीन है कि निर्माता भी चाहते हैं कि एकता मैम भी कुछ लाएं और आज के समय की बात कर पाएं.”

यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office Records: पुष्पा 2-एनिमल के बाद ऐसा करने वाली तीसरी ब्लॉकबस्टर बनी ‘सैयारा’, नॉन-हॉलीडे में भी गाड़े झंडे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >