Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2′ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशन्स से भरा हुआ है. हालिया एपिसोड में कहानी ने बड़ा मोड़ लिया, जहां लंबे समय से चल रही साजिश का अंत हुआ और अब परिवार में नए रिश्ते देखने को मिल रहे हैं.
नोइना की विदाई से बदला माहौल
कहानी में अब तक दर्शकों ने देखा कि तुलसी को नोइना की चालाकी और झूठ का सच पता चल जाता है. इसके बाद वह बिना देर किए नोइना का पर्दाफाश करती है और उसे विरानी हाउस से बाहर का रास्ता दिखा देती है. इस सीन ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया, क्योंकि तुलसी ने अपने परिवार को टूटने से बचा लिया.
मिहिर का फूटा गुस्सा
हालांकि नोइना के जाने के बाद भी घर में शांति नहीं आती. मिहिर अंदर से टूट चुका होता है और खुद को ठगा हुआ महसूस करता है. गुस्से में वह घर का सामान तोड़ने लगता है और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करता है. इस दौरान वह तुलसी को भी जिम्मेदार ठहराता है. तुलसी उसकी हर बात चुपचाप सुनती है और हालात को संभालने की कोशिश करती है.
प्यार में बदला गुस्सा
जैसे-जैसे समय बीतता है, मिहिर का गुस्सा शांत होने लगता है और उसके दिल में तुलसी के लिए प्यार फिर से जाग उठता है. आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि मिहिर अपनी पत्नी से खुलकर प्यार जताता नजर आएगा. वह तुलसी की हिम्मत और समझदारी की तारीफ करते हुए उससे फ्लर्ट करता दिखेगा, जिससे माहौल हल्का और खुशनुमा हो जाता है.
परिवार को जोड़ने में जुटी तुलसी
नोइना के जाने के बाद अब तुलसी का पूरा ध्यान परिवार को फिर से एकजुट करने पर है. वह अपने बच्चों के बीच आई दूरियों को खत्म करना चाहती है और खासतौर पर गौतम को वापस घर लाने की कोशिश कर रही है. तुलसी ने ठान लिया है कि वह विरानी परिवार को फिर से खुशियों से भर देगी.
यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बढ़ेगा हंगामा, मेहर की मौत का आरोप मायरा पर
