तुलसी के हाथ लगी नोइना की नकली रिपोर्ट, क्या रुक जाएगी मिहिर की शादी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ मजेदार कहानी देखने को मिलेगी. शांतिनिकेतन में तुलसी वापस लौट आई है और नॉयना की नकली दवाइयों का पोल खुल जाएगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा चल रहा है. तुलसी विरानी काफी समय से गायब थीं, लेकिन अब वो वापस आ गई हैं. उनके आने से कहानी पूरी तरह पलट गई है. साथ ही तुलसी को नॉयना की चाल पता चल जाता है.

तुलसी को दवाइयों से शुरू हुआ शक

तुलसी को डस्टबिन में नोइना की दवाइयां पड़ी मिलीं. जब तुलसी ने पूछा, तो नोइना रोने लगी और कहने लगी कि मिहिर उससे प्यार नहीं करता, इसलिए वह मरना चाहती है. तुलसी को पहले लगा कि शायद नोइना सच कह रही है, लेकिन तभी मुन्नी ने बताया कि नोइना किसी डॉक्टर से फोन पर छिपकर बात कर रही थी.

कमरे की तलाशी और दो अलग-अलग रिपोर्ट

तुलसी ने जब नोइना के कमरे की तलाशी ली, तो उन्हें दो अलग-अलग फाइलें मिलीं. पहली फाइल में लिखा था कि नॉयना को कैंसर है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए, लेकिन बिस्तर के नीचे छिपी दूसरी फाइल में लिखा था कि उसे सिर्फ अल्सर है. तुलसी समझ गई कि नॉयना ने मिहिर से शादी करने के लिए कैंसर का झूठा नाटक रचा है.

सच जानने हॉस्पिटल पहुंची तुलसी

शादी की रस्में शुरू होने ही वाली हैं, लेकिन तुलसी सच सामने लाए बिना शांत नहीं बैठने वाली. उसने घर पर झूठ बोला कि वह किसी काम से फैक्ट्री जा रही हैं, लेकिन असल में वह डॉक्टर से मिलने अस्पताल निकल गई हैं. तुलसी चाहती हैं कि शादी का फेरा होने से पहले नोइना का असली चेहरा सबके सामने आ जाए.

मिहिर और परी की बेचैनी

दूसरी तरफ मिहिर इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है. वह सिर्फ तुलसी की खुशी के लिए यह बलिदान दे रहा है. परी भी मिहिर की हालत देखकर दुखी है.अब आगे के एपिसोड में देखना यह दिलचस्प होगा कि तुलसी नोइना का राज कैसे खलती है घर वाले के सामने.

यह भी पढ़ें: अनु के हाथ लगा लव लेटर, क्या आर्य छिपा रहा राजनंदिनी से जुड़ा कोई राज?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >