Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी के शो में होगी 3 नए स्टार्स की एंट्री, तुलसी-मिहिर की बढ़ेगी परेशानियां

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी चार्ट में धमाल मचा रहा है. यह रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को जबरदस्त टक्कर दे रहा है. सीरियल स्मृति ईरानी और मिहिर विरानी के इर्द- गिर्द घूम रहा है. अब पारिवारिक ड्रामा में जबरदस्त ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स तीन नए एंट्री करवाने के लिए तैयार है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: जुलाई में शुरू हुआ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ देखते ही देखते फिर से एक हिट शो बन गया. स्मृति ईरानी तुलसी के रूप में और अमर उपाध्याय मिहिर विरानी के किरदार में नजर आए. शो में कुछ नए और कुछ पुराने किरदारों की वापसी भी हुई. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, दूसरे किरदार जुड़ते जा रहे हैं. नोइना के रूप में बरखा बिष्ट के बाद, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के कलाकारों में तीन और किरदार जुड़ने वाला है.

पांड्या स्टोर एक्टर राहुल चावला की शो में होगी नई एंट्री

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पांड्या स्टोर अभिनेता राहुल चावला जल्द ही स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक ग्रे-शेड वाला किरदार निभाएंगे. वह एक जासूस होंगे. जिसे पारेख परिवार तुलसी और मिहिर की बेटी परी पर नजर रखने के लिए नियुक्त करता है. उनकी एंट्री परी के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली है.

दो बच्चों की भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी एंट्री

इसके अलावा बाल कलाकार समर बिरजे और जिया नारीगारा को शो में अहम भूमिकाएं निभाने के लिए चुना गया है. सूत्रों के अनुसार, समर और जिया “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2” में करण और नंदनी के बच्चों का किरदार निभाएंगे. समर शो “लगनची बेदी” का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि जिया नारीगारा “कसौटी जिंदगी की 2” में भी नजर आ चुकी हैं.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की नई कहानी क्या है?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की नई कहानी में तुलसी पर आधारित है. उसे फिर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. एक तरफ परी है, जो पारेख परिवार के खिलाफ बुरी चालें चलकर बड़ी मुसीबतें खड़ी कर रही है. इसके अलावा मिहिर लगातार मैच मेकर बन रहा है और नोइना का फिर से घर बसाना चाहता है.

यह भी पढ़ें- The Bads of Bollywood Trailer: आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज का धांसू ट्रेलर आउट, फैंस बोले- पूरा बॉलीवुड ही खड़ा कर दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >