Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ने शो की परफॉर्मेंस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 करोड़ मंथली व्यूअरशिप है

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. शो की सोशल मीडिया के साथ टीआरपी रेटिंग भी कमाल की है. अब पारिवारिक ड्रामा की मेन लीड स्मृति ईरानी ने इसके परफॉर्मेंस को लेकर बात की और बताया कि आज भी यह क्योंकि पॉपुलर है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी अपने पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौट आई है. सीरियल के 2.0 वर्जन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. टीआरपी चार्ट में भी शो टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखता है और रूपाली गांगुली के अनुपमा और रोहित पुरोहित के ये रिश्ता क्या कहलाता है को कड़ी टक्कर दे रहा है. अब स्मृति ने पारिवारिक ड्रामा के परफॉर्मेंस पर बात की.

स्मृति ईरानी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी के परफॉर्मेंस पर क्या कहा

एक्ट्रेस ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के परफॉर्मेंस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि यह रीबूट न ​​केवल टेलीविजन पर फल-फूल रहा है, बल्कि ऑनलाइन भी मजबूत जुड़ाव हासिल कर रहा है. एक्ट्रेस ने बताया, “हमारे पास लगभग 5 करोड़ मंथली व्यूअरशिप, लगभग 1.5 करोड़ डेली व्यूअरशिप और लगभग 2 से 2.5 करोड़ साप्ताहिक व्यूअरशिप हैं.” वहीं स्मृति ईरानी ने ओटीटी डिटेल्स शेयर करते हुए कहा, “ओटीटी पर, हमारे जैसे शोज का एवरेज टाइम स्पेंट लगभग 20 से 28 मिनट है, जबकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पर बिताया गया समय 104 मिनट अ वीक है. स्मृति ने बताया कि ओरिजनल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के पहील बार टेलीकास्ट होने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया था.

स्मृति ईरानी ने बताया क्यों शो से जुड़ रहे हैं दर्शक

स्मृति ईरानी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को लेकर कहा कि इस शो की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण जीवन की चुनौतियों को काल्पनिक रूप से दिखाया जाना है. बॉडी शेमिंग जैसे विषय हो या फिर बढ़ती उम्र की वास्तविकता तक शामिल है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >