Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना या तुलसी, किसके साथ मिहिर सेलिब्रेट करेगा दशहरा पूजा, आएगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जबसे ऑनएयर हुआ है, तबसे दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. टीआरपी चार्ट में भी ये सीरियल टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. इधर अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि नोइना दशहरा पूजा के लिए मिहिर को इनवाइट करेगी. इधर तुलसी शांति निकेतन में उसका इंतजार करेगी.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीज़न दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. और फैंस अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की ओर से निभाए गए जा रहे किरदार मिहिर और तुलसी की जोड़ी खूब पसंद कर रहे हैं. शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाता है कि तुलसी की ओर से अदालत में दिए गए एक बयान से नाराज होकर, मिहिर घर छोड़कर चला जाता है. इधर अजय के परिवार को ज़मानत मिल जाती है. नोइना अब मिहिर की देखभाल कर रही है, जो अपने ऑफिस में रह रहा है. परी तुलसी और मिहिर के बीच दरार डालने की पूरी कोशिश कर रही है.

नोइना ने परी और रणविजय को देखा साथ

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया था कि नोइना को एक चौंकाने वाली बात पता चली, जब उसने परी को उसके प्रेमी रणविजय के साथ देख लिया था. वह परी के पास जाती है और धमकी देती है कि सारी सच्चाई वह उसके पापा को बता देगी. हालांकि, परी ने बड़ी चालाकी से नोइना अपने झांसे में ले लिया.

नोइना या तुलसी, किसके साथ मिहिर सेलिब्रेट करेगा दशहरा पूजा

शो के अपकमिंग एपिसोड्स में दशहरा उत्सव के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखा जाएगा. नोइना, मिहिर को अपने घर पूजा में शामिल होने का निमंत्रण देगी. इधर शांति निकेतन में तुलसी भी अपने पति का इंतजार कर रही होगी. जहां तुलसी मिहिर की वापसी पर विश्वास जताती है, वहीं नोइना का निमंत्रण मिहिर को परेशानी में डाल देता है. क्या मिहिर तुलसी के साथ रिश्ते को प्राथमिकता देगा या नोइना के साथ नई शुरुआत की संभावना तलाशेगा? आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें- क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को नहीं मिल रहे स्क्रीन्स, डायरेक्टर बोले- कंतारा चैप्टर 1 और हमारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >