Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी नये शख्स की एंट्री, मिहिर के गले लग जाएगी नोइना, तुलसी को देख परी बदल देगी अपना प्लान

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक नया ट्विस्ट आएगा. परी की सास इंदिरा, तुलसी को बताती है कि परी शादी के बाद किसी से मिलती है. जिसके बाद परी पार्लर का बहाना बनाकर निकलती है तो तुलसी और नंदिनी उसका पीछा करती हैं. लेकिन परी कार देख लेती है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांध कर रखा है. शो में दिखाया जाएगा कि इंदिरा, परी को लेकर तुलसी से शिकायत करती है. इंदिरा कहती है कि परी किसी से घर के बाहर मिल रही थी. जिसके बाद परी पॉर्लर जाने का बहाना करके घर से जाती है. तुलसी और नंदिनी, परी का पीछा करने लगती हैं. लेकिन यहां बड़ा ट्विस्ट आता है. परी उनकी कार को देख लेती है और अपना प्लान बदल लेती है. वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणविजय को फोन कर सबकुछ बताती है.

मिहिर के गले लग जाएगी नोइना

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि परी से रणविजय की जगह उसका कॉलेज का फ्रेंड मिलने आता है. तुलसी को पता चलता है इस बारे में तो वह राहत की सांस लेती है. ऑफिस में मिहिर, नोइना के काम की तारीफ करता है. दोनों काम को लेकर बात करते होते हैं. इस दौरान नोइना अपनी एक्स हसबैंड को लेकर बात करने लगती है. वह अपनी दुख भरी कहानी सुनाती है. नोइना कहती है कि उसका पति शराबी था और उनके बीच कोई प्यार नहीं था. वह रोने लगती है और मिहिर को गले लगा लेती है. वह उसे अपने अतीत के बारे में बताती है. तभी तुलसी का फोन मिहिर को आता है. मिहिर, नोइना को गणपति विसर्जन के लिए अपने घर बुलाता है.

नोइना के लिए मिहिर ने खोजा एक परफेक्ट मैच

गणपति विसर्जन में परी के ससुराल वाले भी शामिल होते हैं. इस दौरान तुलसी, इंदिरा को बताती है कि परी अपने एक्स बॉयफ्रेंड से नहीं जुड़ी हुई है. वह तुलसी की बात पर यकीन करती है. दूसरी तरफ विसर्जन में मिहिर का दोस्त विक्रम भी आता है. मिहिर को लगता है कि नो���ना और विक्रम एक-दूसरे के लिए परफेक्ट है. तुलसी उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है और उसे वॉर्न करती है. हालांकि मिहिर उसकी बात नहीं सुनता. क्या नोइना और विक्रम की जोड़ी बन पाएगी.

यह भी पढ़ेंKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोएना को मिहिर की पत्नी समझ लेगा ये शख्स, इस वजह से परी का पीछे करेगी तुलसी और नंदिनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >