Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ऋतिक ने की सुसाइड की कोशिश, क्या टूट जाएगा विरानी परिवार का भरोसा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: आज के एपिसोड में तुलसी का फैसला सामने आता है. गायत्री पछतावे में टूट जाती है. ऋतिक और अंगद की टकराहट देखने को मिलती है. वहीं रणविजय विरानी परिवार और इंडस्ट्री पर कब्जे की कोशिश में जुटा है. देखिए आज के एपिसोड में आगे क्या होगा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस एपिसोड की शुरुआत एक भावुक माहौल से होती है, जहां तुलसी और गायत्री आमने-सामने होती हैं. गायत्री, विरानी परिवार से तुलसी के जाने को लेकर खुद को दोषी मानती हैं और अफसोस जताती हैं. लेकिन तुलसी उन्हें माफी मांगने से रोक देती हैं. वह प्यार से समझाती हैं कि गायत्री के हाथ माफी मांगने के लिए नहीं, बल्कि आशीर्वाद देने के लिए बने हैं. तुलसी का मानना है कि पिछले छह सालों में जो कुछ भी हुआ, वह किस्मत में लिखा था. जाते-जाते वह परिवार की जिम्मेदारी गायत्री को सौंप देती हैं.

ऋतिक ने की थी सुसाइड की कोशिश

इसके बाद तुलसी और अंगद के बीच बातचीत होती है. तुलसी अंगद को बताती हैं कि ऋतिक ने आत्महत्या की कोशिश की थी और सवाल करती हैं कि इतने बड़े वक्त पर वह अपने भाई के साथ क्यों नहीं था. अंगद इस पूरे हालात के लिए मिहिर को जिम्मेदार ठहराता है और कहता है कि उसे हमेशा परिवार के फैसलों से दूर रखा गया. तुलसी को रणविजय की नीयत पर शक है, जो विरानी इंडस्ट्री पर कब्जा जमाना चाहता है. अंगद को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा.

ऋतिक और अंगद में तीखी बहस

घर लौटते ही ऋतिक और अंगद आमने-सामने आ जाते हैं. दोनों के बीच तीखी बहस होती है. ऋतिक अंगद पर ताने मारने का आरोप लगाता है और उसे धक्का देता है. गुस्से में अंगद खुद को रोक लेता है. दोनों एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाते हैं और आखिर में अलग होने को कह देते हैं. इस झगड़े को देखकर रणविजय को मौका नजर आता है. वह अंगद से उसके शेयर मांगता है और शांति निकेतन बिकने की बात भी करता है. अंगद उसे वक्त देता है और एक मीटिंग बुलाने का फैसला करता है.

उधर ऋतिक को पता चलता है कि तुलसी ही उसे अस्पताल लेकर गई थीं. वह सवाल करता है, लेकिन गायत्री और शोभा उसे समझाने की कोशिश करती हैं. वहीं मुन्नी, तुलसी से सब जानकर मदद का भरोसा दिलाती है. पूरे ड्रामे के बीच रणविजय का बच्चों के लिए चॉकलेट लाना कहानी में एक अलग मोड़ जोड़ देता है.

यह भी पढे़ं: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का फैसला बदल देगा सब कुछ, क्या मिहिर से होगा आमना-सामना?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >