Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे की ओर बढ़ रहा है. आने वाले एपिसोड्स में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जिससे दर्शक हैरान रह जाएंगे. अब तक आपने देखा कि गौतम के मन में तुलसी के लिए नफरत और भी गहरी हो चुकी है. वह खुलेआम बोल चुका है कि वह तुलसी को बर्बाद करके ही चैन लेगा. इसी जिद में वह एक-एक चाल चल रहा है. कोर्ट में गौतम ने ऐसा खेल खेला कि हालात और भी बिगड़ गए. उसने परी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसे बदचलन कहा और पुराने किस्सों को उछालकर रणविजय को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की.
गौतम की इन बातों से तुलसी अंदर तक टूट जाती है, लेकिन वह खुद को संभाल लेती है. उधर मिहिर भी हालात देखकर परेशान हो जाता है. उसे लगने लगता है कि शायद इस बार वह परी की मदद नहीं कर पाएगा.
गौतम की चालों पर तुलसी का वार
आने वाले एपिसोड में गौतम एक नई साजिश रचता है. वह ठान लेता है कि अगर तुलसी और मिहिर को चोट पहुंचानी है, तो इसका सबसे आसान रास्ता परी है. गौतम पूरी प्लानिंग के साथ परी को फंसाने में लग जाता है. वह सबूतों को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करता है ताकि कोर्ट में उसकी जीत पक्की हो जाए. हालांकि तुलसी इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है. जैसे ही समय आता है, तुलसी की चाल से यह साफ हो जाता है कि रणविजय कितना घटिया इंसान है और कैसे उसने परी की जिंदगी बर्बाद की है. तुलसी का यह दांव गौतम को हिला कर रख देता है. उसकी सारी चालें एक-एक करके फेल होने लगती हैं.
अजय के पास लौट जाती है परी
आखिरकार गौतम को तुलसी के सामने हार माननी पड़ती है. लेकिन हार मानने के बाद भी गौतम की नजर एक बार फिर शांति निकेतन पर टिक जाती है, जिससे साफ है कि उसकी नीयत अभी पूरी तरह बदली नहीं है. इधर तुलसी एक बड़ा फैसला लेती है और ऐलान करती है कि परी अब रणविजय से अलग होगी. इसके साथ ही तुलसी परी की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाया जाएगा. तुलसी परी की शादी फिर से अजय से कराने का फैसला सुनाती है. तुलसी के इस फैसले से परी एक बार फिर अपने पुराने ससुराल लौट जाती है. वहां वह अजय के बच्चे को अपनाने का भी फैसला करती है. वहीं दूसरी तरफ रणविजय अकेला रह जाता है और सिर्फ पछतावा उसके हाथ लगता है.
