Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर की जोड़ी की तुलना शाहरुख खान-काजोल से करने पर अमर उपाध्याय ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. शो हर बार टीआरपी लिस्ट में शामिल रहता है. अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी एक बार फिर से मिहिर और तुलसी के किरदार में दिख रहे हैं.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. 25 साल बाद भी अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी हिट है. एकता कपूर के शो में दोनों तुलसी और मिहिर का किरदार निभाते हैं. फैंस मिहिर और तुलसी की जोड़ी को टीवी का शाहरुख खान और काजोल कहते हैं. इस पर हाल ही में एक इंटरव्यू में अमर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर ने क्या कहा.

शाहरुख-काजोल की तुलसी-मिहिर से तुलना पर अमर उपाध्याय का रिएक्शन

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में अमर उपाध्याय ने तुलसी और मिहिर की जोड़ी को टीवी का शाहरुख और काजोल बताने पर कहा, मिहिर और तुलसी रोमांस के सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं.” एक्टर ने कई सालों तक काम करने का एक्सपीरियंस स्क्रीन पर दिखता है. अमर ने कहा, हम सिर्फ अपने लाइन्स पढ़ते हैं और जानते हैं सीन के लिए क्या जरूरी है, क्या इसे मजबूत बना सकता है और क्या असरदार होगा. दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस पर एक्टर ने कहा, मैं पहले सीजन से ज्यादा इसका आनंद ले रहा हूं क्योंकि इसमें अलग-अलग सीन, बेहतर लेखन, अभिनय का स्तर और फिल्मांकन का तरीका है.

जानें क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नवरात्रि पर तुलसी अपने पति मिहिर के घर आने का इंतजार करती है. मिहिर ऑफिस में होता है और उसे परी वीडियो कॉल करती है. वीडियो कॉल पर नोइना उसे याद दिलाती है कि उलने उसका डांस देखने का वादा किया था. जिसके बाद मिहिर उसका डांस वीडियो कॉल पर देखती है. नोइना सपना देखती है कि उसके साथ मिहिर डांस कर रहा हैं. हालांकि ऐसा नहीं होता. दूसरी तरफ वृंदा को जानबूझकर परी धक्का देती है. वह गिरने वाली होती है और उसे अंगद बता लेता है. अंगद की बाहों में वृंदा होती है और ये सुहास देख लेता है.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: नयी ईशानी बनकर अक्षिता वात्स्यायन ने सीरियल में ली एंट्री, कहा- ये सिर्फ एक शो नहीं बल्कि इमोशन है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >