Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता को शर्लिन ने किया स्टोर रूम में बंद, माहिरा अपने इस चाल से पहुंची करण के कमरे में

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. शो में दर्शकों का करण और प्रीता को रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों अभी मनाली में है और वहां अपना हनीमून मना रहे है. वहीं माहिरा और शर्लिन दोनों को अलग करने के लिए नया प्लान बनाते है. माहिरा प्रीता को किडनैप कर लेती है.

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. शो में दर्शकों को करण और प्रीता को रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों अभी मनाली में है और वहां अपना हनीमून मना रहे है. वहीं माहिरा और शर्लिन दोनों को अलग करने के लिए नया प्लान बनाते है. माहिरा प्रीता को किडनैप कर लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता और करण को पेपर डांस करते देख माहिरा चिढ़ जाती है. समीर मास्क लगाकर सृष्टि के पास आता है और कहता है कि अब शर्लिन और माहिरा को हमलोग नहीं छोड़ने वाले. समीर दोनों को डिंक्स देता है और कहता है कि ये होटल की तरफ से है.

इधर डांस कॉम्पीटीशन में करण प्रीता को गोद में उठा कर डांस करता है और दोनों कॉम्पीटीशन जीत जाते है. माहिरा को ड्रिंक्स पीकर चक्कर आता है और वो गिर जाती है. ये देखकर समीर खुश हो जाता है. सृष्टि और समीर प्रीता से मिलते है और उसको बताते है उन्होंने दोनों का प्लान खराब कर दिया.

Also Read: हिना खान समंदर के अंदर दिखीं बेहद बोल्ड, तो अनुपमा की काव्या ने बिकिनी लुक से मचाया तहलका, VIRAL PHOTOS

इधर रास्ते में माहिरा और शर्लिन से प्रीता मिलती है और उसे किडनैप कर लेती है. माहिरा शर्लिन से कहती है कि अच्छा था कि हमें सृष्टि और समीर का प्लान पहले से ही पता चल गया था. शर्लिन नया प्लान बनाती है और कहती है कि कुछ गुंडे तुम्हें छेड़ेंगे और करण तुम्हें बचा लेगा और उसके बाद तुम अपना काम कर लेना.

इधर करण प्रीता के कमरे में नहीं आने से परेशान हो जाता है और उसे खोजने के लिए बाहर जाता है. तभी वो देखता है कि कुछ गुंडे माहिरा को छेड रहे है और फिर करण उसे बचाकर अपने कमरे में ले आता है. इधर शर्लिन प्रीता के हाथ-पैर बांधकर उसे स्टोर रूम में बंद कर देती है.

Posted By : Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >