Kundali Bhagya Off Air: ऑफएयर हो रहा है कुंडली भाग्य, इस दिन टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड, सदमें में हैं करण लूथरा

Kundali Bhagya Off Air: श्रद्धा आर्या और शक्ति आनंद स्टारर शो कुंडली भाग्य जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. डेली सोप का लास्ट एपिसोड 6 दिसंबर को प्रसारित होगा.

Kundali Bhagya Off Air: जी टीवी का हिट शो कुंडली भाग्य बीते 7 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. प्रीता की भूमिका निभाने वाली श्रद्धा आर्या ने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से सीरियल को अलविदा कह दिया. उनके जाने की खबर के बाद टेलीविजन अभिनेता पारस कलनावत ने भी लोकप्रिय शो से अलग होने की घोषणा की. वह राजवीर लूथरा का किरदार निभाते थे. इन सब के बीच अब जल्द ही कुंडली भाग्य भी ऑफएयर होने वाला है.

कुंडली भाग्य का लास्ट एपिसोड कब होगा ऑनएयर

लोकप्रिय टीवी शो कुंडली भाग्य दर्शकों को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाला है. सीरियल जुलाई 2017 में ऑनएयर हुआ था. डेली सोप का लास्ट एपिसोड 6 दिसंबर को प्रसारित होगा. करण लूथरा का किरदार निभाने वाले शक्ति आनंद शो के ऑफएयर होने से काफी दुखी हैं. उन्होंने बताया, ”हमें इस फैसले के बारे में आज सेट पर पता चला. यह एक टॉप-रेटेड शो के लिए चौंकाने वाला और पूरी तरह से गलत है.”

शक्ति आनंद ने शो के ऑफएयर होने पर क्या कहा

शक्ति आनंद ने कहा, मुझे यह भी नहीं पता कि कहानी का अंत कैसा होगा. यह खबर हमारे ऊपर बम की तरह गिरी. आमतौर पर कुछ संकेत होते हैं, जैसे कम टीआरपी या शो पर बिताया गया कम समय, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ. यह निराशाजनक है और पूरी तरह से सदमा देने वाला है. यदि इतना अच्छा प्रदर्शन करने वाला शो अचानक समाप्त हो सकता है, तो मुझे आश्चर्य है कि दूसरों के लिए भविष्य क्या होगा. ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस मोड़ की कभी कल्पना भी नहीं की थी.

Also Read- Kundali Bhagya: प्रीता ने 7 साल बाद शो को कहा अलविदा, VIDEO शेयर कर बोली- मेरे दिल में क्या…

Also Read- Kundali Bhagya Twist: शादी के दिन गायब होगा राजवीर, मंडप में दूल्हा बनकर आएगा शौर्य, होगा खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >